CWG 2026: प्रीति के बाद जैस्मिन का गोल्डन पंच, भारत ने महज 30 मिनट में जीते दो स्वर्ण पदक
खबर सार :-
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारतीय मुक्केबाजों ने 30 मिनट के अंदर दो गोल्ड मेडल जीते। जैस्मिन लंबोरिया 57 और प्रीति पवार ने 54 Kg वर्ग के फाइनल में एकतरफा जीत दर्ज ।
खबर विस्तार : -
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 30 मिनट में दो गोल्ड मेडल जीते। प्रीति पवार (Preeti Pawar ) के बाद जैस्मीन लंबोरिया (Jaismine Lamboria) ने 'गोल्डन पंच' लगाते हुए भारत को बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। जैस्मीन ने महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग में नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह सातवां गोल्ड मेडल। इससे पहले भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को 5-0 से करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता था। इस के साथ ही भारत के 7 गोल्ड सहित कुल 27 मेडल हो गए हैं। भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है।
प्रीति ने इंग्लिश बॉक्सर को हराकर जीता गोल्ड
मैच की बात करें तो कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2026) पहले महिला बॉक्सिंग के 54 किग्रा भार वर्ग में प्रीति पवार (Preeti Pawar ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। प्रीति पवार दूसरे राउंड तक इंग्लिश बॉक्सर पर हावी दिख रही थीं। प्रीति के हर पंच में साफ ताकत दिख रही थी, जबकि डेलगाडो के पंच असरदार नहीं हो पा रहे थे। तीसरे राउंड में, प्रीति ने इंग्लिश बॉक्सर को थकाने पर ध्यान दिया, क्योंकि शुरुआती दो राउंड में वह पहले ही काफी बढ़त बना चुकी थीं। तीसरे राउंड में एक बार फिर अपनी ताकत दिखाते हुए, उन्होंने सभी पांच जजों से 10 अंक हासिल किए और इस तरह गोल्ड मेडल पक्का किया।

पेरिस ओलंपिक्स में प्रीति ने जीता था ब्रॉन्ज मेडल
इससे पहले सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराने के बाद, प्रीति ने फाइनल में कनाडाई बॉक्सर को भी इसी अंतर से हराया। हरियाणा की बॉक्सर प्रीति (Preeti Pawar ) ने 2022 एशियन चैंपियनशिप और 2023 एशियन गेम्स, दोनों में ब्रॉन्ज मेडल जीते। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2026 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता और 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फ़ाइनल में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रीति NS NIS पटियाला में ट्रेनिंग करती हैं।
जैस्मिन लंबोरिया ने मौजूदा चैंपियन को 5-0 से हराया
इसके महज 30 मिनट बाद ही जैस्मिन लंबोरिया (Jaismine Lamboria) ने महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग में उत्तरी और आयरलैंड की मौजूदा चैंपियन और तीन बार की कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहला राउंड 3-2 से जैस्मिन के पक्ष में रहा, लेकिन इसके बाद के राउंड में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। जैस्मिन ने तीसरा राउंड 4-1 से जीता और इस तरह देश के लिए सातवां गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले, सेमीफाइनल वर्ल्ड चैंपियन भारतीय बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ने लेसोथो की रापेलैंग मासेलेला को 5-0 से हराया था।
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: किसान के बेटे दिलीप गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
दुनिया की नंबर वन बॉक्सर है जैस्मिन
हरियाणा की बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया अभी 57kg कैटेगरी में दुनिया की नंबर वन बॉक्सर हैं। उन्होंने 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले जैस्मिन ने 2024 पेरिस ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बर्मिंघम के कांस्य को ग्लासगो में गोल्ड में बदलकर जैस्मिन ने रिंग में भारत का तिरंगा एक बार फिर शान से लहराया।

जैस्मिन, जो बॉक्सिंग और मेडल से जुड़ी बातचीत के माहौल में पली-बढ़ीं, उनके लिए रिंग में उतरना एक स्वाभाविक फैसला था। उन्होंने अपने चाचाओं की देखरेख में इस खेल की बारीकियां सीखीं और जल्द ही नेशनल लेवल पर अपना दबदबा बना लिया। जैस्मिन के करियर में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मोड़ 2022 में आया, जब उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। पोडियम तक पहुंचने की इस उपलब्धि ने न केवल उन्हें भारतीय खेल जगत में चर्चा का केंद्र बना दिया, बल्कि उनकी जिदगी भी हमेशा के लिए बदल दी। जैस्मिन लंबोरिया ने ग्लासगो में स्वर्ण पदक जीतक साबित कर दिया कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हैं।
ट्रिपल जंप में भारत को मिले दो और मेडल
भारत ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में दो और मेडल जीते हैं। प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की जंप के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि उनके साथी भारतीय सेल्वा प्रभु ने 16.52 मीटर की बेहतरीन कोशिश के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इस इवेंट में गोल्ड मेडल ज़ाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने जीता, जिन्होंने 16.72 मीटर की बेहतरीन जंप लगाई।
CWG 2026: पदक तालिका में छठे स्थान पर पहुंचा भारत
जैस्मिन लंबोरिया (Jasmine Lamboria) की इस स्वर्णिम जीत के साथ ही भारत को ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना 7वां स्वर्ण पदक मिला। इसी के साथ ही भारत अब मेडल टैली में कुल 27 मेडल के साथ छठे स्थान पर आ गया है, जिसमें 7 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
Commonwealth Games 2026 में भारत के गोल्ड मेडलिस्ट
- जैस्मिन लंबोरियाः महिला बॉक्सिंग (57 kg)
- प्रीती पवारः महिला बॉक्सिंग (54 kg)
- अस्मिता डे: जूडो (महिलाओं का 48 kg)
- हर्ष सिंह: जूडो (पुरुषों का 60 kg)
- मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (महिलाओं का 48 kg)
- शर्मिला धनकड़: एथलेटिक्स (महिलाओं का शॉट पुट F57)
- दिलीप गावित: एथलेटिक्स (पुरुषों की 100 मीटर T47)
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डंका, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर तो यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Canadian Open 2026: रायबाकिना को हराकर इगा स्वियाटेक ने जीता खिताब
2026-08-14
-
'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित हुईं पैरा पैडलर नूरजहां
2026-08-13
-
Jorge Messi : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन
2026-08-08
-
आशीष यादव ने 10 साल बाद वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स में भारत को दिलाया मेडल
2026-08-08
-
अमेरिकन पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस और पाकिस्तानी सोहेल साखी अभी भी लापता
2026-08-06
-
सुशील कुमार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेल अर्जी खारिज
2026-08-06
-
भारत का प्रमुख मिलिट्री हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बना एएसआई
2026-08-04
-
CWG 2026: भारतीय बॉक्सरों ने 9 घंटे में जीते 7 गोल्ड, 3 सिल्वर मेडल
2026-08-02
-
CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डंका, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर तो यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-08-01
-
CWG 2026: जूडो में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, अस्मिता के बाद हर्ष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
2026-07-31
-
CWG 2026: गोल्डन बॉय समेत भारत की 'जेवलिन तिकड़ी' ने फाइनल में मारी एंट्री, पदक पक्का !
2026-07-30
-
CWG 2026: किसान के बेटे दिलीप गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
2026-07-30
-
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड, पोलियो, गरीबी और घरेलू हिंसा को मात देकर शर्मिला धनखड़ ने जीता स्वर्ण पदक
2026-07-28
-
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला छठा मेडल, वेटलिफ्टिंग में बिंद्यारानी देवी ने जीता कांस्य
2026-07-27
-
ISSF World Cup: शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत का डबल धमाल, ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने कांस्य पर साधा निशाना
2026-07-27