CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डंका, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर तो यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
खबर सार :-
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल जीते। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। वहीं, श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज स्वर्ण पदक जीता।
खबर विस्तार : -
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार देर रात पुरुषों की जैवलिन थ्रो फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो मेडल जीते। गोल्ड बॉय नीरज चोपड़ा ने जहां सिल्वर (85.83 मीटर) जीता तो वहीं उनके हमवतन यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल (85.41 मीटर) अपने नाम कर सबको चौंका दिया। जबकि श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 89.75 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता।
श्रीलंका के रुमेश पथिराज ने जीता गोल्ड
ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपनी पहली कोशिश में 80.97 मीटर की दूरी तय की। इसके बाद उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका बेस्ट प्रदर्शन था। अपनी तीसरी और चौथी कोशिश में नीरज ने क्रमशः 81.29 मीटर और 80.73 मीटर की दूरी दर्ज की। जबकि गोल्ड मेडलिस्ट रुमेश थरंगा पथिराज ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं, यशवीर सिंह ने फाइनल राउंड में 85.41 मीटर का थ्रो करते हुए सभी को हैरान किया और मेडल जीत गए। यह उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन भी था। यह पहली बार है जब दो भारतीयों ने जैवलिन थ्रो इवेंट में मेडल जीते हैं।
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: जूडो में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, अस्मिता के बाद हर्ष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

सातवें स्थान पर रहे रोहित यादव
इसके अलावा, भारत के रोहित यादव 81.56 मीटर की दूरी के साथ सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने अपनी पहली कोशिश में 77.50 मीटर और अगली कोशिश में 81.56 मीटर की दूरी दर्ज की। उन्होंने अपनी चौथी कोशिश में 73.70 मीटर और छठी कोशिश में 79.55 मीटर की दूरी हासिल की। जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में नीरज को पीछे छोड़कर गोल्ड मेडल जीता था, टॉप आठ में जगह नहीं बना पाए।
Commonwealth Games 2026 भारत ने जीते कुल 23 मेडल
इसके साथ ही, भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 23 मेडल जीते हैं, जिनमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। देश ने एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स में कुल 11 मेडल जीते। इसके अलावा, जूडो में 3 मेडल जीते, जिनमें 2 गोल्ड शामिल हैं। वेटलिफ्टिंग में देश के नाम 8 मेडल हैं, जबकि पैरा-पावरलिफ्टिंग में 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता गया। मेडल टैली में भारत अभी 10वें स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया कुल 128 मेडल (55 गोल्ड, 30 सिल्वर, 43 ब्रॉन्ज) के साथ टेबल में सबसे आगे है। इंग्लैंड 80 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है और कनाडा 53 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है।

Commonwealth Games 2026 में भारत के गोल्ड मेडलिस्ट:-
- मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (महिलाओं का 48 kg)
- शर्मिला धनकड़: एथलेटिक्स (महिलाओं का शॉट पुट F57)
- दिलीप गावित: एथलेटिक्स (पुरुषों की 100 मीटर T47)
- अस्मिता डे: जूडो (महिलाओं का 48 kg)
- हर्ष सिंह: जूडो (पुरुषों का 60 kg)
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडल टैली
| स्थान | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 55 | 30 | 43 | 128 |
| 2 | इंग्लैंड | 17 | 34 | 29 | 80 |
| 3 | कनाडा | 17 | 15 | 21 | 53 |
| 4 | स्कॉटलैंड | 10 | 8 | 16 | 34 |
| 5 | नाइजीरिया | 9 | 6 | 3 | 18 |
| 6 | न्यूजीलैंड | 7 | 10 | 8 | 25 |
| 7 | दक्षिण अफ्रीका | 7 | 9 | 9 | 25 |
| 8 | मलेशिया | 7 | 3 | 3 | 13 |
| 9 | वेल्स | 6 | 6 | 12 | 24 |
| 10 | भारत | 5 | 12 | 6 | 23 |
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: किसान के बेटे दिलीप गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
सबालेंका को हराकर रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन का खिताब
2026-09-13
-
AHF Junior Womens Asia Cup: साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में भारत
2026-09-12
-
US Open 2026: सबालेंका और रायबकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
2026-09-11
-
Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
2026-09-10
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29