CWG 2026: जूडो में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, अस्मिता के बाद हर्ष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
खबर सार :-
Commonwealth Games 2026: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में भारत का पहला गोल्ड मेडल जीतकर 36 साल का इंतज़ार खत्म किया। वहीं ठीक 30 मिनट बाद, हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, यामिनी मौर्य ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।
खबर विस्तार : -
Commonwealth Games 2026: ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो खिलाड़ियों के नाम रहा। अस्मिता डे (Asmita Dey) के ऐतिहासिक पहला गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं कुछ ही मिनट बाद हर्ष सिंह (Harsh Singh) ने पुरुषों के 60 किग्रा फाइनल में बेहतरीन तकनीक और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराकर जूडो में भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इस गोल्डन जीत के साथ, भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है और देश के कुल मेडल की संख्या 19 तक पहुंच गई है।
जूडो में भारत की बड़ी सफलता
भारतीय दल ने Commonwealth Games 2026 में जूडो में बड़ी सफलता हासिल की है। अस्मिता डे के जूडो में गोल्ड जीतने के कुछ ही समय बाद, Harsh Singh ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शुक्रवार को हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा जूडो फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को हराकर गोल्ड जीता। 23 वर्षीय सिंह को शुरुआत में काट्ज से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन उन्होंने 41 सेकंड शेष रहते हुए जबरदस्त हमला किया। हर्ष ने एक शानदार वाजा-अरी का प्रदर्शन किया और फिर चार मिनट के मुक़ाबले के बाकी समय में मजबूती से बचाव करते हुए यादगार जीत हासिल की।
अस्मिता डे ने जूडो में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
इससे पहले, Asmita Dey ने गोल्ड जीता था और कॉमनवेल्थ गेम्स में इस खेल में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली एथलीट बनकर रिकॉर्ड बनाया था। शुक्रवार को अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किग्रा फ़ाइनल में कनाडा की हेइडी क्वाच को हराकर गोल्ड जीता। एक रोमांचक और कड़े मुक़ाबले में, डे ने क्वाच को 2-1 से हराया। फ़ाइनल के अंतिम चरणों में अपना संयम बनाए रखते हुए, डे ने अपने कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान की सबसे बड़ी जीत हासिल की। भारतीय जुडोका ने बेहतरीन रणनीतिक कौशल और रक्षात्मक अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: मीराबाई चानू ने ग्लासगो में लहराया तिरंगा, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगाई 'गोल्डन हैट्रिक'
CWG 2026: यामिन से भी गोल्ड की उम्मीद
अस्मिता डे की जीत के बाद हर्ष सिंह का गोल्ड मेडल वैश्विक स्तर पर इस खेल में भारत के बढ़ते दबदबे को उजागर करता है। भारत को अस्मिता और हर्ष की सफलताओं के अलावा जूडो में और मेडल जीतने की उम्मीद है। यामिनी मौर्य ने दक्षिण अफ्रीका की डोने ब्रेटेनबैक को इप्पोन से हराकर महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में जगह बनाई है। देश को उनसे भी गोल्ड मेडल की उम्मीद है। यामिनी फ़ाइनल में इंग्लैंड की असेल्या टोपराक का सामना करेंगी।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्मिता और हर्ष को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। अस्मिता को बधाई देते हुए PM ने X पर लिखा: "सचमुच शानदार प्रदर्शन! महिलाओं के 48kg जूडो फ़ाइनल में गोल्ड मेडल जीतने पर अस्मिता डे पर गर्व है! यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा और जूडो को और ज़्यादा लोकप्रिय बनाने में योगदान देगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: किसान के बेटे दिलीप गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19
-
एशियन पैरा गेम्स में मोना ने गोल्ड तो अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर
2026-10-19
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03