Commonwealth Games 2026 में भारत का जलवा, 9 घंटे में बॉक्सरों ने जीते 7 गोल्ड, 3 सिल्वर
खबर सार :-
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 अगस्त का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। देश ने बॉक्सिंग में कुल 10 मेडल जीते । जिसमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार रात बॉक्सिंग के आखिरी दो मुकाबलों में भारत ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। अंकुश पंघाल (Ankush Panghal) ने पुरुषों की 80 किग्रा वर्ग कैटेगरी में 'गोल्डन पंच' लगाया, जबकि नरेंद्र ने पुरुषों की 90+kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इसी के साथ ही भारत ने 9 घटों के अंदर बॉक्सिंग में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ कुल 10 मेडल जीतकर अपना अभियान खत्म किया। इसके साथ ही, भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत कुल 38 मेडल के साथ चौथे स्थान पर है। जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल है।
1. अंकुश पंघाल लगाया गोल्डन पंच
पुरुषों की 80kg कैटेगरी में, अंकुश पंघाल ने SEC हॉल-5 में हुए मुकाबले नंबर 186 में इंग्लैंड के डेमेजी शिट्टू को 4-1 के 'स्प्लिट डिसीजन' से हराया। इंग्लिश बॉक्सर पहले राउंड में पूरी तरह हावी दिखे; राउंड के आखिर में सभी पांच जजों ने डेमेजी के पक्ष में फैसला दिया। अंकुश ने अगले राउंड में वापसी की और तीन जजों से 10-10 पॉइंट हासिल किए। आखिरी राउंड निर्णायक साबित हुआ, जिसमें अंकुश ने चार जजों से 10 पॉइंट हासिल करके खिताबी मुकाबला जीत लिया।
2. 90+kg कैटेगरी में नरेंद्र ने को मिला रजत पदक
पुरुषों की 90+ कैटेगरी में, भारत के नरेंद्र को इंग्लैंड के डमार थॉमस से 5-0 के 'सर्वसम्मत फैसले' में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश बॉक्सर ने पहला राउंड 4-1 के अंतर से जीता था। अगले राउंड में, थॉमस ने सभी पांच रेफरी से 10 पॉइंट हासिल किए। आखिरी राउंड में, नरेंद्र सिर्फ एक जज से 10 पॉइंट हासिल कर पाए और इंग्लिश बॉक्सर ने खिताब जीत लिया। जबकि नरेंद्र को रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।
3. प्रीति पवार ने भारत दिलाया पहला गोल्ड
इससे पहले शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में, प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ महिलाओं के 54 केजी इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर बॉक्सिंग में भारत का खाता खोला। हरियाणा की बॉक्सर प्रीति (Preeti Pawar ) ने 2022 एशियन चैंपियनशिप और 2023 एशियन गेम्स, दोनों में ब्रॉन्ज मेडल जीते। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2026 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता और 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फ़ाइनल में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रीति NS NIS पटियाला में ट्रेनिंग करती हैं।

4. विश्व चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया
जैस्मिन लंबोरिया (Jaismine Lamboria) ने महिलाओं का 57केजी कैटेगरी में आयरलैंड की मौजूदा चैंपियन और तीन बार की कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा की बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया अभी 57kg कैटेगरी में दुनिया की नंबर वन बॉक्सर हैं। उन्होंने 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीता है।
5. 51kg कैटेगरी में साक्षी चौधरी का गोल्डन पंच
शाम को, साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा वर्ग कैटेगरी के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता। मुकाबले के दौरान साक्षी ने बेहतरीन रणनीति अपनाई। उन्होंने अपने बाएं हाथ से प्रतिद्वंद्वी के पंच रोके और साथ ही लगातार अपने दाएं हाथ से सटीक जवाबी पंच मारे। उनके कई पंच सीधे प्रतिद्वंद्वी के चेहरे पर लगे, जिससे मुकाबले पर उनकी पकड़ और मजबूत हो गई।
6. प्रिया घंघास ने जीता स्वर्ण
कुछ ही मिनटों बाद, गोल्ड मेडल की संख्या और बढ़ गई। प्रिया घंघास ने भी बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता; उन्होंने 60kg कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की मैरी-बाथौल को 4-1 से हराया। यह बॉक्सिंग में भारत का चौथा गोल्ड मेडल है।
7. सचिन सिवाच ने जीता गोल्ड
अगले मुकाबले में, प्रिया घांघस ने कनाडा की मैरी-बटौल अल-अहमदियेह को 4-1 से हराया और भारत के मेडल टैली में एक और गोल्ड जोड़ा। शानदार फॉर्म दिखाते हुए, सचिन सिवाच ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने पुरुषों के 60kg कैटेगरी के कड़े मुक़ाबले वाले फाइनल में नामीबिया के ट्राइअगेन मॉर्निंग न्डेवेलो को 3-2 से हराया। अब बॉक्सिंग में भारत के कुल छह गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हो गए हैं।
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: बिहार के लाल झंडू कुमार ने देश को दिलाया पहला मेडल, सब्जी बेचने से लेकर पदक जीतने तक ऐसा रहा सफर
8.लवलीना बोरगोहेन फाइनल में 1-4 से हारीं
लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) को 70 किलोग्राम भार वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर एमा-सू ग्रीनट्री से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। बोरगोहेन ने पहले भी ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीता था। इस बार उन्हें गोल्ड मेडल की मज़बूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन फ़ाइनल के बाद उन्हें रनर-अप बनकर ही लौटना पड़ा।

गोल्ड जीतने वाले 7 भारतीय मुक्केबाज
- गोल्डः अंकुश पंघाल पुरुषों की 80 किग्रा वर्ग कैटेगरी के फाइनल में डेमेजी शिट्टू (इंग्लैंड) को 4-1 के से हराया।
- गोल्ड: प्रिया घंघास ने महिलाओं के 60kg फाइनल में मैरी-बथौल अल-अहमदीह (कनाडा) को 4-1 से हराया।
- गोल्डः सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 80 किग्रा वर्ग कैटेगरी के फाइनल में नामीबिया के मुक्केबाज को 3-2 से हराया।
- गोल्ड: साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51kg फ़ाइनल में रूबी व्हाइट (इंग्लैंड) को हराया।
- गोल्ड: जैस्मीन लंबोरिया ने महिलाओं के 57kg फ़ाइनल में माइकेला वॉल्श (नॉर्दर्न आयरलैंड) को 5-0 से हराया।
- गोल्ड: अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 70kg फ़ाइनल में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को बुरी तरह हराकर गोल्ड मेडल जीता।
- गोल्ड: प्रीति पवार ने महिलाओं के 54kg फ़ाइनल में स्कारलेट सवाना डेलगाडो (कनाडा) को 5-0 से हराया।
मुक्केबाजी में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
- लवलीना बोरगोहेन - महिला वर्ग में सिल्वर मेडल
- नरेंद्र बरवाल - पुरुष वर्ग में सिल्वर मेडल
- जादुमणि सिंह (मंडेंगबाम) - पुरुषों के 55 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेडल जीतने वालों को बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय एथलीटों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलीटों की शानदार सफलता बहुत गर्व की बात है। उन्होंने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रवीण चित्रवेल को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रवीण की कड़ी मेहनत, फोकस और बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से ही भारत को इस खेल में एक साथ दो मेडल जीतने का ऐतिहासिक मौका मिला है। उन्होंने भविष्य में और भी बड़ी सफलता के लिए प्रवीण को शुभकामनाएं दीं।
FAQ
1. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग दल ने कुल कितने गोल्ड मेडल जीते?
भारत ने बॉक्सिंग में कुल 7 गोल्ड मेडल जीते।
2. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को बॉक्सिंग में कितने रजत पदक मिले ?
भारत ने बॉक्सिंग में कुल 3 रजत पदक जीते।
3. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पुरुष वर्ग में किन मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण पदक ?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किग्रा) और अंकुश पांघल (80 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।
4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कौन सा पदक जीता?
लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में हार के बाद रजत पदक प्राप्त किया।
5. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक कुल कीतने पदक जीते
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत ने अब तक कुल 38 मेडल जीत। जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल है।
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: जूडो में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, अस्मिता के बाद हर्ष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
अन्य प्रमुख खबरें
-
सबालेंका को हराकर रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन का खिताब
2026-09-13
-
AHF Junior Womens Asia Cup: साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में भारत
2026-09-12
-
US Open 2026: सबालेंका और रायबकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
2026-09-11
-
Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
2026-09-10
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29