दिल्ली में सड़क पर सफाई करने निकले भाजपाई, विधायक, सांसद और मंत्री ने उठाई झाडू
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी का सफाई अभियान अब जोर पकड़ रहा है। कल दो अक्टूबर है। महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों ने कई जगहों पर सफाई की।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार के दिन स्वच्छता ही सेवा अभियान को आगे बढ़ाया। इसमें कार्यकर्ताओं, विधायकों, सांसदों और मंत्रियों ने भी भागीदारी की। भाजपा का यह अभियान देश के कई राज्यों में चलाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी राज्यों में चलाए गए अभियान के अंतर्गत हिस्सा ले चुके हैं। इस अभियान को प्रधानमंत्री के जन्म दिन से जोड़कर देखा जा रहा है।
एक साथ कई जगह पर चला अभियान
राजधानी दिल्ली में यह अभियान कई जगहों पर चलाया गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली के सफदरजंग मकबरे के पास अभियान में भागीदारी की। यहां पर भाजपा प्रतिनिधियों ने श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समस्त प्रतिनिधियों का आवाहन करते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल ने उत्साह बढ़ाया। दिल्ली में सफदरजंग काफी प्रसिद्ध स्थान है। यहां पर स्वच्छता अभियान के दौरान कई स्थानों पर सफाई कार्यक्रम को संचालित किया गया।
अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक स्मारक मकबरे के आसपास सफाई की गई। इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील भी की गई। यह अभियान विभिन्न स्थानों पर आयोजित कर देश के पुनीत कार्य में लोगो का सहयोग मांगा गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में भी अभियान को शुरू किया गया। यहां पर झाड़ू लगाकर एक पेड़ मां के नाम पर कई लोगों ने पौधे लगाकर एक दूसरे से संवाद स्थापित किया और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि आज मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज आया हूं। उन्होंने कई छात्र-छात्राओं से भी बात की। स्वच्छता के प्रति जागरूक विद्यार्थियों ने अभियान में सहयोग किया।
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में आधी रात को आग से धधक उठी फैक्ट्री, 7 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, सामान जलकर नष्ट
विश्वविद्यालय का एरिया साफ सुथरा बनाया
विश्वविद्यालय के आसपास सफाई देखकर जोशी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इसी तरह से यह एरिया हमेशा चमकता रहे। यहां की सफाई लोगों के लिए स्वच्छता के प्रति संदेश है यह प्रेरित करेगा कि लोगों को अपने आसपास भी सफाई रखनी है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के अतर्गत भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की 22 राज्यों की सरकारें जनता के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री पूरे देश के लोगों के लिए काम कर रहे हैं।
सार्वजनिक जीवन में उनके 25 साल पूरे हुए हैं। भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत साउथ दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह विधूड़ी ने ईस्ट आफ कैलाश में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। अभियान की अंतर्गत दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष भी यहां पर उपस्थित हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर संदेश दिया की सफाई जीवन का एक हिस्सा होता है। यह अभियान कई और क्षेत्रों में चला। आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सहयोग से भी यहां पर अभियान को गति दी गई।
एनडीआरएफ ने किया भाजपा का सहयोग
स्वच्छता के प्रति जागरूक रखने के लिए वक्ताओं ने संदेश दिए। इस कार्यक्रम में भागीदारी के साथ एनडीआरएफ और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि अपने अभियान को संकुचित और सीमित ना करें। इसको व्यापक रूप देने में सहयोग करें। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
चांदनी चौक और आसपास के एरिया में अजमेरी गेट, देशबंधु गुप्ता पार्क के आसपास कार्यकर्ताओं ने झाड़ू चलाई और आवागमन में व्यस्त लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत रहने के संदेश दिए। भाजपा अभी इस अभियान को कई दिन और चलाएगी। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश सेवा के लिए जब संकल्प लिया तो उन्होंने सफाई का भी उल्लेख किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने हाथों पर झाड़ू ली और सड़कों पर अभियान के दौरान देखे गए।
2014 में पीएम ने उठाई थी झाड़ू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। उस दौरान खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई में जुटे थे। नई दिल्ली स्थित वाल्मीकि बस्ती में अभियान चलाया गया। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि देश को साफ-सुथरा रखना केवल सफाई कर्मचारियों की नहीं, बल्कि सवा सौ करोड़ देशवासियों की भी जिम्मेदारी है।
2026 में भाजपा अब तक सफाई अभियान मुख्य रूप से दिल्ली, जयपुर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा और सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत चलाया गया है। दिल्ली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफदरजंग मकबरा, चांदनी चौक और चाणक्यपुरी जैसे स्थानों पर केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा सांसद ने योगदान किया।
ये भी पढ़ेंः नेपाल में मूसलाधार बारिश से बिहार की नदियों में बढ़ा जलस्तर, कई गांवों में बाढ़, सीएम ने देखी स्थिति
अन्य प्रमुख खबरें
-
तिरहुत MLC चुनाव में प्रशांत किशोर का अभियान तेज
2026-09-30
-
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान
2026-09-30
-
शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी के सवाल
2026-09-30
-
राज्यसभा चुनाव के लिए अखिलेश ने चाचा रामगोपाल को मैदान में उतारा
2026-09-30
-
सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
2026-09-29
-
Kushinagar : रातभर लेते रहे जानकारी, दिन में खुद पहुंचे cm yogi आदित्यनाथ
2026-09-29
-
हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट मामले में सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह पर FIR दर्ज
2026-09-29
-
बार-बार दिल्ली नहीं पहुंचने के भाजपा अध्यक्ष ने दिए निर्देश, पार्टी पदाधिकारियों के साथ की पहली बैठक
2026-09-29
-
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का पलटवार, खड़गे को स्मृति ईरानी ने दिया जवाब
2026-09-29
-
मताधिकार के लिए एक बार फिर लड़ने का वक्त आ गया, मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-29
-
विधान परिषद चुनाव: BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, 23 अक्टूबर को मतदान
2026-09-29
-
तिलक नगर में सड़क विवाद: AAP समर्थकों ने हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला
2026-09-29
-
Kolkata में फर्जी पास बेचने का आरोप, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED के छापे
2026-09-29
-
lucknow : 25 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला, भवन की तकनीकी जांच के निर्देश
2026-09-28
-
lucknow :महापौर ने कहा-माफी मांगे कांग्रेस, राहुल गांधी देश का सम्म्मान नहीं जानते
2026-09-28