Sukhbir Singh Badal: अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
खबर सार :-
Sukhbir Singh Badal : महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। उनके हाथ में चोट आई है और उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर विस्तार : -
Sukhbir Singh Badal: महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार सुबह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ। बादल के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बादल पर यह हमला महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित एक गुरुद्वारे में हुआ। फिलहाल महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
बादल पर कृपाण से हुआ हमला
पुलिस के मुताबिक, यह हमला सुबह करीब 11:00 बजे नांदेड़ में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब परिसर के भीतर माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुआ। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि एक निहंग ने सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण (धार्मिक तलवार) से हमला किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। सुखबीर सिंह बादल की विशेष सुरक्षा टीम का हिस्सा रहे इंस्पेक्टर संतोष केंद्र पर भी इस घटना के दौरान हमला हुआ और वे घायल हो गए। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद नांदेड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों की देखरेख में पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SAD प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने बताया कि इस घटना में शामिल आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के पीछे की वजह का पता लगाएं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद सुखबीर सिंह बादल को फोन करके उनका हाल-चाल जाना। फिलहाल सुखबीर सिंह बादल खतरे से बाहर हैं।
पत्नी हरसिमरत कौर भी थीं बादल के साथ
इससे पहले दिन में, Sukhbir Singh Badal अकाली दल की बठिंडा से लोकसभा सांसद एवं अपनी पत्नी हरसिमरत कौर के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब गए थे। हमले से पहले, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी दी थी कि वे अपने परिवार के साथ तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में मत्था टेकने और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करने गए थे। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैंने अपने परिवार के साथ तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में मत्था टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। गुरु साहिब पूरी दुनिया पर अपनी कृपा बनाए रखें।"
प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं सुखबीर सिंह बादल
सुखबीर सिंह बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। वे पंजाब के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। नांदेड़ में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब है, जहां पंजाब समेत देश भर से सिख समुदाय के लोग प्रार्थना करने आते हैं। जहां पर बादल पर जानलेवा हमला हुआ। घटना के तुरंत बाद हमलावर को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस चल रही जांच के तहत उससे पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ेंः- जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: संसदीय समिति ने ठहराया जिम्मेदार, नकदी पर स्पष्टीकरण को बताया असंतोषजनक
अन्य प्रमुख खबरें
-
उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के असली हकदार की लड़ाई तेज
2026-09-13
-
BRICS summit का दूसरा दिन: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया
2026-09-13
-
15 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे मनोज जारांगे
2026-09-12
-
BRICS Summit: भाजपा ने बताया गौरवपूर्ण क्षण, कांग्रेस ने कहा-सब तमाशा है
2026-09-12
-
प्रज्वल रेवन्ना केसः मोबाइल में मिलीं अश्लील वीडियो, जांच जारी
2026-09-12
-
गोंडा हत्याकांड: सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना
2026-09-12
-
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
2026-09-12
-
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार
2026-09-10
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10
-
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन
2026-09-10
-
मायावती का अपने भतीजे पर आरोप, कहा डबल माइंड पर काम कर रहे हैं आनंद
2026-09-10
-
आनंद के राजनीतिक करियर का रास्ता खुला, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास
2026-09-10
-
बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम: सीएम योगी
2026-09-09
-
आकाश आनंद की होगी वापसी! मायावती ने दिए संकेत
2026-09-09
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेंगे गुजरात के 182 विधायक
2026-09-09