Saayoni Ghosh: राजनीति से पहले सयानी घोष रह चुकी है गलैमर वर्ल्ड का हिस्सा, फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में किया काम
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल की राजनीति में सयानी घोष का नाम अक्सर चर्चा में रहता है। राजनीति में आने से पहले वो गलैमर वर्ल्ड का हिस्सा रही हैं।
खबर विस्तार : -
Saayoni Ghosh: सयानी घोष ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में टेलीफिल्म में 'इच्छा दाने' से की थी, जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के रुप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर नोटोबोर नोटआउट से बड़े पर्दे पर किस्मत आजमाया। शुरुआती दौर में उन्होंने टेलीविजन होस्ट और कई बंगाली फिल्मों व गानों में अपनी मधुर आवाज से पहचान बनाई।
छोटी उम्र से रखा ग्लैमर वर्ल्ड में कदम
पश्चिम बंगाल की राजनीति में सयानी घोष के नाम की चर्चा हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में उन्होंने टीएमसी का दामन छोड़ बागी रुख अपना लिया है। इस वक्त उनके राजनीति और ग्लैमर वर्ल्ड को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। सयानी घोष राजनीति से पहले एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनके करियर के शुरुआती दिनों की बात करें तो उन्होंने महज 17 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अपने करियर की शुरुआत टेलीफिल्म 'इच्छा दाने' से की थी। इसके बाद उन्होंने नॉटोबार नॉटआउट से बड़े पर्दे पर एंट्री की। इसके साथ ही उन्होंने शोत्रू, अलीक सुख, गोलपो होलेओ शोटी, नाटोकर मोटो-लाइक अ प्ले, ब्योमकेश ओ चिरियाखाना, मेघनाद बढ़ रहस्य, का खा गा घ, रीयूनियन, ड्रैकुला सर, अपराजितो, लाल सूटकेस ता देखेचेन जैसे कई दमदार फिल्मों में काम किया।
फिल्मों के साथ वेब सीरीज में भी हासिल की उपलब्धि
इस दौरान उन्होंने कई बोल्ड सींस भी किए हैं। वो हमेशा से स्क्रिप्ट की डिमांड के तौर पर खुद को तैयार रखती थीं। जिसके वजह से वो काफी कम समय में शोबिज के दुनिया में मशहूर हो गईं। उन्होंने अपनी अदाकारी को पर्दे के साथ-साथ वेब सीरीज पर भी निखारा, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली। टीवी शोज, फिल्म और वेब सीरीज में अपना जलवा बिखरने के बाद सयानी ने राजनीति में कदम रखा। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने टीएमसी ज्वाइंन किया। उन्होंने आसनसोल दक्षिण से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल से हार का सामना करना पड़ा।
2024 में सयानी ने लोकसभा चुनाव में जादवपुर सीट से जीत हासिल की
हालांकि चुनाव मिली हार के बावजूद भी ममता बनर्जी ने उनपर भरोसा रखा और साल 2024 में सयानी ने लोकसभा चुनाव में जादवपुर सीट से जीत हासिल की। मायनेता डॉट कॉम पर मौजूद चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 91.89 लाख रुपये है। इसके साथ ही उनका कोई एग्रीकल्चर लैंड भी नहीं है और न ही उनके पास कोई प्लॉट मौजूद है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21
-
महाराष्ट्र में सूखे मेवे पर सियासत तेज, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
2026-09-21
-
सीएम ने लिखा पत्र, उत्तर प्रदेश को उत्सव प्रदेश में बदला, आर्थिक रूप से मजबूत किया
2026-09-21
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत पटना से काशी तक निकाली गई कार रैली
2026-09-20
-
पंजाब को नशामुक्त बनाकर विकसित राज्य बनाएगी भाजपाः अर्जुन राम मेघवाल
2026-09-20
-
ओवैसी ने किया अखिलेश पर पलटवार, विपक्ष को दिया बड़ा ऑफर
2026-09-20
-
कोलकाता में राजनीतिक रंजिश के चलते तोड़फोड़, टीएमसी के पूर्व विधायक से अभद्रता
2026-09-20
-
आजम के समर्थन में सपा, जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण नोटिस रद्द करने की मांग
2026-09-20
-
निर्वाचन आयोग ने भेजा अरविंद केजरीवाल को नोटिस
2026-09-19
-
DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में ABVP ने लहराया परचम
2026-09-19
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18
-
सरकार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को मिलेगा सोने का छल्ला
2026-09-18