सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक आज दिल्ली में पीएम से मिलेंगे
खबर सार :-
पीएम आज पंजाब भाजपा के सभी नेताओं से मिलकर उनको विपक्ष की घेराबंदी करने के लिए तैयार कर सकते हैं। यह नेता पंजाब से दिल्ली पहुंचने वाले हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता समेत भाजपा के सभी विधायक आज शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने जा रहे हैं। उनकी इस मुलाकात को लेकर विपक्ष की चौकसी बढ़ गई है। किसी राज्य की पूरी टीम के साथ पीएम का मिलने का क्रम समझ में नहीं आ रहा है। opposition को punjab में करारा जवाब देने के लिए पीएम आज दिल्ली में अपनी टीम को training देने जा रहे हैं।
आखिर आज शाम होने वाली बैठक का विषय जानने के लिए मीडिया के लोग भी प्रदेश भाजपा मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अभी फिलहाल माना जा रहा है कि हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से जुड़े अहम राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर पीएम के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की चर्चा हो सकती है। भाजपा के लिए इस बार punjab का चुनाव काफी महत्व रखता है। केद्र के कई मंत्री इन दिनों पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।
हो सकता है कि चर्चा में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले की तैयारियों और राजनीतिक हालात के साथ-साथ वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बातचीत हो। विपक्ष इन दिनों एसआईआर को लेकर नैरेटिव बना रहा है। देश के कई राज्यों में धरना और प्रदर्शन के साथ भाजपा को घेरने की कोशिश चल रही है। सूत्रों का कहना है कि यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि भाजपा चुनाव वाले राज्यों में अपनी संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति की समीक्षा कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष के मुद्दों नहीं छुएंगे !
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिन पहलुओं को उठा रहे हैं, वह अभी पीएम के पहलुओं से अलग हैं। राजनीति में लोहा मनवाने में पीएम माहिर हैं। इसलिए पार्टी लीडरशिप इस बात पर भी चर्चा कर सकती है कि एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों और कैंपेन का जवाब राज्य की इकाइयां कैसे दें। हमलावर विपक्ष ऐक साथ कई मामले उठाकर भाजपा को चित करन चाह रहा है। ज्यादा शोर करने में संसद नहीं चली, लेकिन फील्ड में शोर भाजपा ही करना चाह रही है।
प्रधानमंत्री के साथ बातचीत से पार्टी लीडरशिप को हरियाणा के विधायकों से राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर फीडबैक लेने और आने वाली चुनावी चुनौतियों के लिए भाजपा की तैयारियों पर चर्चा करने का मौका भी मिल सकता है। पिछले दिनों पीएम की योजना और विपक्ष की आलोचना को लेकर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने मोर्चा खोला तो इसके बाद भाजपा की कई राज्यों में विपक्ष को घेरने की कोशिशें की गईं। पीएम की राज्य के चुनावों को लेकर विपक्ष का शोरशराबा थामने के लिए प्रयासों पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक भी ऐसे समय में हो रही ह,ै जब विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने एसआईआर के मुद्दे पर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
यह भी पढें : मप्र में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए एक लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
विपक्ष को करारा जवाब देने की तैयारी
मामला गरम है, क्योेंकि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग जरूर की, लेकिन निशाने पर भाजपा ही रही। विपक्ष का दावा है कि ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं का हक मारा और भाजपा को फायदा दिलाया। हो सकता है कि भाजपा की राज्य इकाई चुनाव आयोग के अंदर मतभेदों का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट की घेराबंदी करने का गुर सीखने आ रही है, क्योंकि इसी के बाद विपक्ष का आंदोलन शुरू हुआ था।
हालांकि, मतभेद पर ज्ञानेश कुमार अन्य आयुक्तों के साथ स्पष्ट भी कर चुके हैं। भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के तहत, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सतीश पूनिया की जगह पार्टी के हरियाणा प्रभारी का पद संभाला है। ईरानी पहले से ही मुखर नेता हैं। भाजपा उनको दूसरी बार जिम्मेदारी बड़े स्तर पर दे रही है। भाजपा ने पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ड्रग्स की समस्या उसके मुख्य चुनावी मुद्दों में से एक बनकर उभरी है। पिछले दिनों राजनीतिक रंजिश भी सामने आई थी।
विपक्ष की घबराहट का कारण बन रही बैठक
इसमें भाजपा के सांसद पर हमला किया गया था। पार्टी के नेताओं ने सांसद का बराबर साथ दिया। अंडे और टमाटर फेंकने का आरोप आप पार्टी पर लगाया गया था। उसके बाद भाजपा नेता ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री को अंडे, शराब और टमाटर दिखाए थे। उनके काफिले को रोकने के लिए बढ़े थे। पुलिस ने इनके जबरन रोेका था। वहीं भाजपा की रैली और नशा के खिलाफ कार्यक्रम भी हुए। इससे यही साबित हो रहा है कि पंजाब चुनाव से पहले भाजपा अपनी टीम, मुद्दे और जगह फिट कर लेना चाह रही है।
अभी पीएम के साथ बैठक के यह पहलू बन सकते हैं। पार्टी राज्य में ड्रग्स की समस्या, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हालात से निपटने के तरीके को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को निशाना बना रही है। आने वाले कुछ ही घंटों में सब साफ हो जाएगा और विपक्ष को भी उनके सवालों का जवाब मिल जाएगा।
यह भी पढें : जौ के बिना ये सब खाली-भोजन की थाली, पूजा की वेदी, खेत में हरियाली
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02
-
मप्रः दूषित पानी, जहरीली शराब और बच्चों की मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा जवाब
2026-10-02
-
BSP में सबका हित, सपा के छलावे से रहें सावधान- मायावती
2026-10-02
-
आकाश आनंद ने मायावती को बताया “बुआ मां”, साफ किया रुख
2026-10-02
-
DELHI : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर Metro के 11 stations बंद, धारा 163 लागू
2026-10-02
-
CM काफिले के दौरान नहीं रुकेगी एंबुलेंस, जारी हुए निर्देश
2026-10-01
-
Bihar : अनंत सिंह ने जन सुराज उम्मीदवार का किया समर्थन
2026-10-01
-
दिल्ली में सफाई अभियान में उतरे केंद्रीय मंत्री, देश के प्रति निभाई जिम्मेदारी
2026-10-01
-
तिरहुत MLC चुनाव में प्रशांत किशोर का अभियान तेज
2026-09-30
-
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान
2026-09-30
-
शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी के सवाल
2026-09-30
-
राज्यसभा चुनाव के लिए अखिलेश ने चाचा रामगोपाल को मैदान में उतारा
2026-09-30
-
सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
2026-09-29