सपा कह रही भगवान ने हरवा दिया, प्रशांत किशोर ने कहा धरे रह गए लड्डू, भाजपा के अरमान चकनाचूर
खबर सार :-
उपचुनाव में बीजेपी की हार हुई है। यह फैसला आने के बाद पार्टी नेताओं ने अंदर खाने में एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है। पटना में विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर बिहार सरकार के मंत्री ने अपना पक्ष रखा है।
खबर विस्तार : -
बांकीपुर: उपचुनाव में बीजेपी की हार हुई है। यह फैसला आने के बाद पार्टी नेताओं ने अंदर खाने में एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है। पटना में विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर बिहार सरकार के मंत्री ने अपना पक्ष रखा है। विजय कुमार और प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा है कि विपक्ष के नेताओं की तरह उनकी पार्टी में बयानबाजी नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हैं और जनता के बीच फिर जाएंगे। अपनी गलतियां स्वीकारेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है।
लोकतंत्र में जनता ही सर्वाेपरि
उपचुनाव के परिणाम भले ही हमारे खिलाफ रहे, लेकिन हम इसे विनम्रता से स्वीकार रहे हैं। यद्यपि भाजपा को पटना से लेकर लखनऊ तक विपक्ष के नेता घेर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उनका अहंकार टूट गया। भगवान ने उन्हें हरा दिया है। बिहार सरकार के मंत्री उन्हें जवाब देते हुए कहते हैं कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वाेपरि होती है। भाजपा ने जनता का हमेशा सम्मान किया है। उनकी पार्टी चुनाव के परिणामों पर किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराती है। वह चुनाव आयोग या प्रशासन पर भी हार की जिम्मेदारी नहीं डालते हैं। जबकि विपक्ष के लोग अपनी हार को नहीं स्वीकारते हैं। भाजपा का लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था पर विश्वास रहा है, इसलिए जनता जो भी फैसला देती है, हम उसे स्वीकार करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के प्रति पूरी श्रद्धा के साथ चुनाव मैदान में उतरती हैै। इस दौरान पत्रकारों ने भी सवाल किये। पार्टी नेताओं में विजय सिंह ने कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद संगठन जिम्मेदारी के साथ काम करेगा। पार्टीे कार्यकर्ताओं को जोड़ंेगे। बूथ स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। कुछ ही महीने पहले हुए चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने बिहार में 202 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस पर उन्होंने कहा कि एक उपचुनाव के आधार पर व्यापक राजनीति का निष्कर्ष नहीं निकाला जाता है। ऐसा नहीं है कि पूरे देश के चुनाव का फैसला है।
हमारी रणनीति में कुछ खामियां रही
सरकार में मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हार और जीत दोनों होता है। हमारी रणनीति में कुछ खामियां रही हैं। हम इसको स्वीकारते हैं, लेकिन भविष्य के लिए हम इसे सबक मानते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल राजद पर अति पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उप चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवार थी।
मैदान में उतरने के बाद भी तेजस्वी यादव कहीं पर नहीं दिखाई दिए। उन्होंने जन स्वराज के नेताओं का साथ दिया। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के अति पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं में निराशा देखी जा रही है। यह उम्मीदवार किसी अन्य सामाजिक समीकरण के आधार पर ही होते हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि भले ही उनमें एकजुटता देखी जा रही है, लेकिन जनता की भावनाओं के साथ वह हमेशा अनादर ही करते हैं।
यह भी पढ़़ें : Manjalpur By-Election: गुजरात की मांजलपुर सीट से भाजपा के सतीश पटेल 30,000 से अधिक वोटों से जीते
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊः पीएम के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’ सभी वार्डों में मनाया जश्न
2026-09-17
-
कोलकाताः शर्ताें पर मिली ममता बनर्जी को रैली की अनुमति, ज्यादा भीड़ और जुलूस पर भी पाबंदी
2026-09-17
-
नगर निकाय चुनाव: री-पोल के नतीजे घोषित, देखिए परिणाम
2026-09-17
-
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस को झटका
2026-09-15
-
इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने छात्रों से की रजिस्ट्रेशन की अपील
2026-09-14
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14
-
Rajasthan Local Body Elections 2026: कांग्रेस को जीत की उम्मीद
2026-09-14
-
BRICS Summit 2026: अखिलेश ने लोकतंत्र से लेकर किसानों तक उठाए सवाल
2026-09-13
-
याद रखिए टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगेः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
2026-09-13
-
महाशिवपुराण कथा में रायबरेली पहुंचे CM योगी, कहा- मुराद पूरी हुई
2026-09-13
-
उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के असली हकदार की लड़ाई तेज
2026-09-13
-
BRICS summit का दूसरा दिन: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया
2026-09-13
-
15 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे मनोज जारांगे
2026-09-12
-
BRICS Summit: भाजपा ने बताया गौरवपूर्ण क्षण, कांग्रेस ने कहा-सब तमाशा है
2026-09-12
-
प्रज्वल रेवन्ना केसः मोबाइल में मिलीं अश्लील वीडियो, जांच जारी
2026-09-12