लखनऊ शहर में 29 जुलाई से 20 फरवरी तक भाजपा के होंगे कई कार्यकृम
खबर सार :-
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में किया गया था।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की मौजूदगी रही। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों तथा सामाजिक समरसता के संदेश को जिलेभर में पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता के लिए आदर्ष है। उनके विचार आज भी समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठाते हैं। वह एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को हर व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते की बात कहा। साथ ही सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत 29 जुलाई से होगी और यह 20 फरवरी तक चलेगा। पार्टी द्वारा अभियान के अंतर्गत दीप उत्सव, संत सम्मेलन, कलश वंदन, समाज संपर्क, समरसता यात्रा का आयोजन है। इसके तहत विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संत रविदास के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को समाज मं प्रचार प्रसार करना है।
कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी कार्यशाला में विस्तार से चर्चा की गई
आवाहन किया गया कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटें तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें। अभियान की कार्ययोजना, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी कार्यशाला में विस्तार से चर्चा की गई। यहां पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के जीवन-दर्शन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, सुधीर हलवासिया सहित भाजपा लखनऊ महानगर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : पुण्यतिथि पर लालजी टंडन को कई राज्यों में दी गई श्रद्धांजलि
अन्य प्रमुख खबरें
-
मोदी जैसा पीएम होता तो लाखों हिंदुओं का कत्लेआम नहीं होता: योगी आदित्यनाथ
2026-08-14
-
विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री, कहा, सरकारी कार्यों में बन रहे बाधक
2026-08-14
-
राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार, उठाए सवाल
2026-08-14
-
अग्निमित्रा पॉल ने की ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग
2026-08-14
-
राहुल गांधी के बयान पर संजय राउत का समर्थन, RSS पर निशाना
2026-08-14
-
खड़गे की रैली स्थल पर हुए ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ की सीएम शिवकुमार ने की निंदा
2026-08-13
-
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला हमला
2026-08-13
-
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला
2026-08-13
-
राहुल गांधी पर सवालों की बौछार, अमित शाह संसद में चर्चा को तैयार
2026-08-12
-
हमें अमित शाह के लेक्चर सुनने में दिलचस्पी नहीं- राहुल गांधी का पलटवार
2026-08-12
-
परिसीमन प्रक्रिया के विरोध में विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे सीएम विजय
2026-08-12
-
देशभर से युवाओं को मिल रहीं शुभकामनाएं, सरकारों ने दिया मदद का भरोसा, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने लिखे संदेश
2026-08-12
-
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से भिड़ीं कंगना रनौत, कहा-जिस देश का खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं
2026-08-11
-
कांग्रेस पर सदन छोड़कर भागने का आरोप, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा राहुल बिगड़ा सहजादा
2026-08-11
-
चौड़ी सड़कें और सुगम कनेक्टिविटी बन रही गोरखपुर की पहचान, योगी आदित्यनाथ ने कहा जिला अब बदल चुका
2026-08-11