बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा दांव, सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े कामों की सौंपी अहम जिम्मेदारी
खबर सार :-
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े कामों की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बसपा सुप्रीमो ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर यह कदम उठाया है। 2007 की तरह पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए बसपा ब्राह्मण समाज को जोड़ने का काम कर रही है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: यूपी में 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल अभी से तैयारियों में लग गए हैं। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी यानि बसपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के जनाधार को सर्वसमाज में मजबूत करने के साथ उम्मीदवारों के चयन और उनके नामों की घोषणा की प्रक्रिया आगे बढ़ायी है। बसपा सुप्रीमो ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी की सक्रियता से विरोधी दलों में बेचैनी बढ़ गई है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र मिश्र को कानूनी और मीडिया संबंधी कार्यों के साथ चुनाव आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर उठाया गया मायावती का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।
2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की रणनीति पर अमल
मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने ब्राह्मण समाज को भी पार्टी से जोड़ने और 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की रणनीति का संकेत दिया। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विरोधी दलों के कथित हथकंडों को लेकर सजग और सतर्क रहने की अपील भी की।
बसपा की सक्रियता ने बढ़ायी अन्य पार्टियों में बेचैनी
मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पोस्ट में लिखा उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव सन 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र बी.एस.पी. के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने की जमीनी मजबूती के साथ-साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसको लेकर विरोधी पार्टियों में काफी बेचैनी है और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी व अन्य विरोधी पार्टियों में भी अब अनवरत बदलाव होना भी स्वाभाविक है।
ये भी पढ़ें-आजम खान के जौहर ट्रस्ट व विश्वविद्यालय मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-रामपुर समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी
ब्राह्मण समाज को पार्टी में जोड़ने पर खास फोकस
उन्होंने लिखा कि वैसे बी.एस.पी. ने सर्वसमाज में से खासकर ब्राह्मण समाज को भी पार्टी में उनकी सन 2007 की तरह बी.एस.पी. की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी के हिसाब से, उन्हें बी.एस.पी. उम्मीदवार बनाना जब से शुरू किया है तब से विरोधी पार्टियों में इसको लेकर चर्चा व चिन्तायें दोनों होना स्पष्ट हैं, जिनके हथकंडों से ’बहुजन समाज’ के लोगों को लगातार सजग व सतर्क रहने की जरूरत है।
सतीश चन्द्र मिश्र को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के लम्बे अरसे से चले आ रहे राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता व बीएसपी शासनकाल में यूपी के महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के कई बार अध्यक्ष तथा बीएसपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कई बार बीएसपी के राज्यसभा सांसद रहे सतीश चन्द्र मिश्र को पार्टी द्वारा लीगल व मीडिया आदि के साथ-साथ अब चुनाव आयोग संबंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जो कि खासकर आगामी विधानसभा आमचुनाव के दौरान कई मायने में इनकी अहम भूमिका रहेगी।
ये भी पढ़ें-नितिन नवीन की नई टीम तैयार, स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे को बड़ी जिम्मेदारी मिली
अन्य प्रमुख खबरें
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03
-
राहुल गांधी ने की डिजिटल पहल की शुरुआत, लोगों से जुड़ने की अपील
2026-10-03
-
विपक्ष को punjab में करारा जवाब देने की तैयारी, PM आज दिल्ली में देंगे training
2026-10-03
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02
-
मप्रः दूषित पानी, जहरीली शराब और बच्चों की मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा जवाब
2026-10-02
-
BSP में सबका हित, सपा के छलावे से रहें सावधान- मायावती
2026-10-02
-
आकाश आनंद ने मायावती को बताया “बुआ मां”, साफ किया रुख
2026-10-02
-
DELHI : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर Metro के 11 stations बंद, धारा 163 लागू
2026-10-02
-
CM काफिले के दौरान नहीं रुकेगी एंबुलेंस, जारी हुए निर्देश
2026-10-01
-
Bihar : अनंत सिंह ने जन सुराज उम्मीदवार का किया समर्थन
2026-10-01
-
दिल्ली में सफाई अभियान में उतरे केंद्रीय मंत्री, देश के प्रति निभाई जिम्मेदारी
2026-10-01
-
तिरहुत MLC चुनाव में प्रशांत किशोर का अभियान तेज
2026-09-30
-
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान
2026-09-30