बरुईपुर रेप कांड पर ममता का हाउस अरेस्ट का आरोप, अभिषेक ने बीजेपी पर साधा निशाना

खबर सार :-

बरुईपुर में नाबालिग से रेप के बाद माहौल काफी गर्मा गया है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, वहीं दूसरी ओर उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी इस पर खुलकर बात की है।
बरुईपुर रेप कांड पर ममता का हाउस अरेस्ट का आरोप, अभिषेक ने बीजेपी पर साधा निशाना

खबर विस्तार : -

Baruipur Rape Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना में हुए नाबालिग से रेप के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। इस घटना को लेकर कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। 

बरुईपुर में हुए नाबालिग से रेप पर ममता और अभिषेक ने जताया रोष

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की नाबालिग के साथ हुए रेप और हत्या के बाद वहां लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंंच गया है। इस घटना को लेकर कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  6 जुलाई को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने की बात की थी, लेकिन इस दौरान कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित घर के बाहर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है और घर के बाहर केंद्रीय बलों के जवान तैनात हैं। ममता बनर्जी ने इस पर कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उन्हें बरुईपुर जाना था, लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। टीएमसी के बाकी सदस्यों ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ममता बनर्जी का समर्थन किया। इसके साथ ही टीएमसी के राज्यसभा सांसद डोला सेन ने भी ममता बनर्जी के समर्थन में प्रशासन पर हमला बोला है। 

टीएमसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हाउस अरेस्ट की कड़ी आलोचना की

टीएमसी ने अपने आधिकारिक प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''हमारी चेयरपर्सन ममता बनर्जी बरुईपुर जाना चाहती थी। जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी, उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और बैरिकेड्स लगा दिए गए ताकि वे घर से न निकल सकें। दीदी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं और उन्हें न्याय दिलकर रहेंगी।'' उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा, ''भाजपा का एकमात्र एजेंडा-विपक्ष का दम घोंटना। उनकी आवाज को रोकना। उनके आवागमन को रोकना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को रोकना।'' इसके साथ ही टीएमसी की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और कोलकाता जो भी हो रहा है, उसकी जानकारी हर किसी को है। उन्होंने ममता बनर्जी को जन नेता संबोधित करते हुए कहा वो पीड़ित परिवार से मिलना चाहती थीं, लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। 

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पोस्ट कर बीजेपी को घेरा

इस घटना पर ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी बीजेपी को घेरते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''बीजेपी सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा में विफल नहीं रही है, बल्कि उसने ऐसा माहौल बना दिया है जहां जघन्य अपराधों के आरोपी खुद को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त समझने लगे हैं। ऐसा माहौल, जहां राजनीतिक संबंध न्याय को प्रभावित करते दिखाई देते हैं। जहां कानून से ज्यादा असर रसूख का दिखावा है। जहां यह गंभीर सवाल उठते हैं कि क्या राजनीतिक दबाव न्याय की प्रक्रिया पर हावी हो रहा है।'' उन्होंने आगे लिखा, ''बरुईपुर की भयावह घटना की असली त्रासदी यही है। बीजेपी बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा का वादा करके आई थी, लेकिन हर ऐसी घटना उसके खोखले दावों पर नए सवाल खड़े  कर रही है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है सन्नाटा न कोई विरोध प्रदर्शन न कोई आक्रोश न जवाबदेही की मांग न इस्तीफे की मांग न अचानक जागी अंतरात्मा। जब न्याय चयनात्मक हो जाए और आक्रोश राजनीतिक चश्मे से तय होने लगे, तब सिर्फ पीड़िता नहीं, पूरा समाज इसकी कीमत चुकाता है। यह बेहद शर्मनाक स्थिति है।'' 

ये भी पढ़ें: Baruipur Minor Rape Case: बरुईपुर रेप-कांड पर सयानी घोष ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दोषियों को मिले कड़ी सजा, रेप-मर्डर पर जताया गुस्सा

अन्य प्रमुख खबरें