हर घर तिरंगा : अमित शाह ने घर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कहा- यह देशभक्ति को मज़बूत करने का जन अभियान
खबर सार :-
स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य सभी भारतीयों के मन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत बनाना है। अभियान के तहत स्वच्छता पर भी जोर दिया गया है। स्वच्छता ही सेवा है, की भी पहल की गई है। इससे राष्ट्रीय गौरव के साथ-साथ नागरिक जिम्मेदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर भारत सरकार ने पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया है, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान देश को एकता के सूत्र में बांधने और देशभक्ति की भावना को और मज़बूत बनाने का जन अभियान बन गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी के साथ अपने आवास की छत पर तिरंगा झंडा फहराया। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तस्वीरें भी साझा की हैं।
शाह ने लिखा, "आज मैंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज देश को एकता के सूत्र में बांधने और देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल बनाने का एक जन अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि 140 करोड़ देशवासी उस स्वतंत्र भारत को विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं, जिसका सपना अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तपस्या और समर्पण से साकार किया था।
इस बीच, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जनकपुरी में तिरंगा यात्रा में भाग लिया। आशीष सूद ने अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी के C1 ब्लॉक से डाबड़ी चौराहे तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में शिक्षा मंत्री आशीष सूद के साथ सांसद कमलजीत सहरावत मौजूद रहीं। कई स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लिया। देश में चल रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत, नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों और कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस वर्ष के अभियान में "स्वच्छता ही सेवा है" पहल के तहत स्वच्छता पर भी ज़ोर दिया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय गौरव और नागरिक ज़िम्मेदारी दोनों को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर अपनी तस्वीरें और सेल्फी साझा करते रहने का आग्रह किया है।
स्वतंत्रता दिवस पर यमुनानगर में मंत्री अनिल विज फहराएंगे तिरंगा
हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रमों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, कैबिनेट मंत्री अनिल विज अब यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हरियाणा सरकार द्वारा जारी सूची में, मंत्री अनिल विज को यमुनानगर में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण के लिए नामित किया गया है। नई सूची के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर पूरे हरियाणा में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्यपाल असीम घोष अंबाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे।
सूची के अनुसार, कैबिनेट मंत्री गौरव गौतम फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि रणवीर गंगवा फतेहाबाद में, श्याम सिंह राणा गुरुग्राम में, कृष्ण बेदी हिसार में, महिपाल ढांडा कैथल में, विपुल गोयल नारनौल में, आरती सिंह राव नूंह में और श्रुति चौधरी पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला में राज्यपाल के साथ ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण पानीपत में और विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिड्ढा सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पूरे राज्य में ध्वजारोहण सुबह 9 बजे होगा।"
राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया
सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति में, केंद्र सरकार और संस्कृति विभाग के निर्देशन में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत गंगटोक में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा एमजी मार्ग से मनन भवन तक निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित सभी लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी उपस्थित थे।
राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक, सैकड़ों छात्र एवं आम नागरिक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि "हमारा तिरंगा केवल एक झंडा नहीं है, यह हमारी स्वतंत्रता, अस्मिता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।" 'हर घर तिरंगा' अभियान का उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना है। यह अभियान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
छात्रों से बोेले राहुल गांधी, युवकों को सिस्टम ने उलझाया
2026-08-08
-
'दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल काली है', E20 पेट्रोल पर राहुल का तंज
2026-08-07
-
NEET paper leak controversy: राज ठाकरे ने केंद्र और कोचिंग संस्थानों पर साधा निशाना
2026-08-07
-
दो परिवारों ने मांगी मुख्यमंत्री से सुरक्षा, अमरमणि त्रिपाठी से है जान का खतरा
2026-08-07
-
शेख हसीना के बयान से भारत सरकार का किनारा, स्षप्ट किया रुख
2026-08-07
-
Bunty Yadav Murder Case: तेजस्वी यादव ने परिवार को दी 5 लाख की सहायता
2026-08-06
-
झारखंड विधानसभा में भर्ती परीक्षा विवाद पर भाजपा का प्रदर्शन, नारेबाजी
2026-08-06
-
टीवीके सरकार के कृषि बजट में किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस
2026-08-06
-
कंगना रनौत ने फिर राहुल से किए सवाल, दिल्ली प्रदर्शन से तकलीफ थी, रांची वाले सेे क्यों नहीं
2026-08-06
-
बिहार में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 16 मेडिकल कॉलेज
2026-08-05
-
गुजरात के सीएम-डिप्टी सीएम ने किया सीडब्ल्यूजी के प्लेयरों का स्वागत
2026-08-05
-
हंगामे के कारण सत्र स्थगित, सीएम योगी बोले-सपा का आचरण जनविरोधी
2026-08-05
-
अभिषेक को हाईकोर्ट का बड़ा झटका, याचिका खारिज
2026-08-05
-
राज्यसभा में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण पर हुई बहस, मंत्री ने कहा फेल होगा तुष्टिकरण का प्लान
2026-08-04
-
संसद में घमासान, विनियोग विधेयक पारित
2026-08-04