सीडब्ल्यूजी: गुजरात के सीएम-डिप्टी सीएम ने प्लेयरों से की स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल की पेशकश
खबर सार :-
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करने वाली प्लेयरों का स्वागत किया। इस मौके पर देश भर के प्लेयरों से गुजरात के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल की पेशकश की।
खबर विस्तार : -
गांधीनगर: ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर उनका स्वागत किया जा रहा है। इस कड़ी में गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले प्लेयरों का स्वागत किया है। साथ ही डिप्टी सीएम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों के विषय में बताते हुए देश भर के प्लेयरों के लिए गुजरात के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की पेशकश की है।
सीएम भूपेंद्रभाई पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्लेयरों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा ग्लासगो से गांधीनगर पहुंचने पर गुजरात के लिए गर्व का क्षण है। कैबिनेट बैठक के समय पैरा-एथलीट्स की मौजूदगी में डिप्टी सीएम हर्ष संघवी द्वारा औपचारिक रूप से सौंपे गए इस झंडे का अर्थ एकता है। यह पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीडब्ल्यूजी 2030 की मेजबानी करने की हमारी यात्रा की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है।
एथलीट्स और पैरा-एथलीट्स को दिल से बधाई
उन्होंने लिखा, "मैं उन सभी शानदार एथलीट्स और पैरा-एथलीट्स को दिल से बधाई देता हूं, जिन्होंने ग्लासगो में 39 मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी हिम्मत और जुनून हमें प्रेरित करते रहते हैं, क्योंकि हम सीडब्ल्यूजी 2030 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर
वहीं, उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "ग्लासगो से अहमदाबाद तक, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। ग्लासगो से कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा लेकर लौटने के बाद, मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। यह मौका और भी खास हो गया, क्योंकि इसमें गुजरात के बेहतरीन खिलाड़ी भी शामिल हुए, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करके राज्य और देश का मान बढ़ाया। जैसे-जैसे अहमदाबाद 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, इन चैंपियंस की सफलता उस खेल भावना को दर्शाती है जो इस ऐतिहासिक सफर की पहचान बनेगी।
पूरी दुनिया ने देखी है भारत के मुक्के की ताकत
पत्रकारों से बातचीत के दौरान हर्ष संघवी ने कहा, "पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश के हर राज्य में पिछले कई वर्षों से एक के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ते आए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कई महत्वपूर्ण गेम्स के न होने के बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत चौथे स्थान पर रहा। खासतौर पर मैं महिला शक्ति का अभिनंदन करना चाहता हूं। भारत के मुक्के की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन अहमदाबाद में होगा। ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ये फ्लैग भारत को सौंपा गया। आज गुजरात के पैरा एथलीट्स और ग्लासगो कॉमनवेल्थ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को यह फ्लैग सुपुर्द किया है।
भारत के सभी खिलाड़ियों का अहमदाबाद में स्वागत है
डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने कहा, "गुजरात के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था सिर्फ गुजरात के युवाओं तक ही सीमित नहीं है। भारत के सभी खिलाड़ियों का अहमदाबाद में हमेशा स्वागत है। कोई भी खिलाड़ी जिसे गुजरात के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करना है, उसके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। भारत के किसी भी राज्य के खिलाड़ी का हम अपने भाई-बहन के तौर पर हमेशा स्वागत करते हैं। ये व्यवस्था देश के हर एक युवा के लिए है, जो देश का तिरंगा शान से दुनिया में लहराते हैं। मैं ऐसे सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करता हूं।
देश के कोने-कोने से युवा खिलाड़ियों को करेंगे सहयोग
डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने कहा, "हम सब एक हैं और एक होकर देश के कोने-कोने से युवा खिलाड़ियों को सहयाग करेंगे। कोई खेल ऐसा होगा, जिसके लिए गुजरात में बेहतरीन इकोसिस्टम होगा, तो कोई ऐसा खेल होगा, जिसके लिए राजस्थान में इकोसिस्टम अच्छा होगा। किसी खेल को लेकर महाराष्ट्र में इकोसिस्टम अच्छा हो सकता है... प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में सभी खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए खेलो इंडिया का बजट 8 गुना बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें-भारत का प्रमुख हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखी झलक
अन्य प्रमुख खबरें
-
निर्वाचन आयोग ने भेजा अरविंद केजरीवाल को नोटिस
2026-09-19
-
DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में ABVP ने लहराया परचम
2026-09-19
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18
-
सरकार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को मिलेगा सोने का छल्ला
2026-09-18
-
ममता बनर्जी ने दिया कांग्रेस को समर्थन, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
2026-09-18
-
ममता और ऋतब्रत गुट को मिले नए चुनाव चिन्ह, उपचुनाव में होंगे इस्तेमाल
2026-09-18
-
पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला
2026-09-18
-
डूसू चुनाव 2026ः चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सेक्टरों में बांट दिए कैंपस
2026-09-18
-
लखनऊः पीएम के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’ सभी वार्डों में मनाया जश्न
2026-09-17
-
कोलकाताः शर्ताें पर मिली ममता बनर्जी को रैली की अनुमति, ज्यादा भीड़ और जुलूस पर भी पाबंदी
2026-09-17
-
नगर निकाय चुनाव: री-पोल के नतीजे घोषित, देखिए परिणाम
2026-09-17
-
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस को झटका
2026-09-15