बांकीपुर उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक 20.01 फीसदी मतदान, प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का लगाया आरोप
खबर सार :-
बांकीपुर उपचुनाव में मतदान हो रहा है। दोपहर करीब 1 बजे तक 20.01 फीसदी मतदान हो चुका है। बता दें कि बीजेपी के नीरज सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता और जन सुराज के प्रशांत किशोर में टक्कर है।
खबर विस्तार : -
Bankipur Bypoll: पटना के सबसे चर्चित विधानसभा सीट में से एक बांकीपुर में उपचुनाव के लिए सुबह से ही वोटिंग जारी है। आंकड़ों के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे तक मात्र 4.61 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन 1 बजे तक मतदाताओं ने अपना जमकर वोट दिया और 4 घंटे बाद आंकड़े में 20.01 फीसदी की मतदान दर्ज किया गया। इस चुनावी जंग में बीजेपी के नीरज सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता और जन सुराज के प्रशांत किशोर में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि मीठापुर इलाके में जन सुराज और भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।
प्रशांत किशोर ने लगाया आरोप
बांकीपुर विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक लगभग 20.01 फीसदी मतदान हो चुका है। इस बार चुनाव में 25 कैंडिडेट मैदान में उतरे हैं। हालांकि बारिश के दौरान मतदान के रफ्तार में थोड़ी कमी देखी गई। वहीं मीठापुर इलाके में जन सुराज और भाजपा कार्यकर्ताओं के भिड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के विधायक श्याम रजक ने मतदान के दौरान दावा किया है कि भाजपा के लिए यह एक तरफा चुनाव है। चुनाव में सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पांच हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। यहां कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां अर्द्धसैनिक बलों सहित 71 पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा किसी भी असुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष के अलावा 112 नंबर पर कॉल के माध्यम से लोगों की परेशानियां सुनी जा रही हैं। खबर है कि बुधवार की रात जन सुराज पार्टी के लगभग 20 कार्यकर्ता अवैध रुप से हिरासत में लेने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद प्रशांत किशोर ने थाने में जमकर बवाल किया।
गैर-स्थानीय प्रचारक हिरासत में
बांकीपुर उपचुनाव के दौरान जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने नगर की पुलिस अधीक्षक ममता कल्याणी से बात की, जिस दौरान उनकी बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण पुलिस हिरासत में ले रही है। हालांकि नगर पुलिस अधीक्षक ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार है। किसी को भी वोट देने से नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि वो लगातार लोगों से जुड़ने और उन्हें अपना मत देने की अपील कर रहे हैं, लेकिन किसी स्थान पर समूह बनाकर खड़े होने चुनाव के आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध है। पटना के वरिष्ठ अधिकारी ने कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 48 घंटे की मौन अवधि के दौरान निर्वाचन क्षेत्र नहीं छोड़ने वाले कुछ गैर-स्थानीय प्रचारकों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।
मतदाताओं में भारी उत्साह
बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे तक होगा। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट से उनके इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक का कहना है कि लोगों के शिकायत के मुताबिक जहां कहीं भी उनके पार्टी के समर्थक आ रहे हैं, पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। बीते शाम से ही उनके पार्टी के 20 से ज्यादा समर्थकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा चुका है। उनका कहना है कि इसके बाद भी स्थिति काफी स्पष्ट है। समाजवादी पार्टी इसमें मात खा रही है। कहीं भी दो मत नहीं है, इसलिए पुलिस द्वारा लोगों को डराने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि इस मतदान में युमवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिकों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
अन्य प्रमुख खबरें
-
याद रखिए टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगेः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
2026-09-13
-
महाशिवपुराण कथा में रायबरेली पहुंचे CM योगी, कहा- मुराद पूरी हुई
2026-09-13
-
उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के असली हकदार की लड़ाई तेज
2026-09-13
-
BRICS summit का दूसरा दिन: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया
2026-09-13
-
15 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे मनोज जारांगे
2026-09-12
-
BRICS Summit: भाजपा ने बताया गौरवपूर्ण क्षण, कांग्रेस ने कहा-सब तमाशा है
2026-09-12
-
प्रज्वल रेवन्ना केसः मोबाइल में मिलीं अश्लील वीडियो, जांच जारी
2026-09-12
-
गोंडा हत्याकांड: सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना
2026-09-12
-
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
2026-09-12
-
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार
2026-09-10
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10
-
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन
2026-09-10
-
मायावती का अपने भतीजे पर आरोप, कहा डबल माइंड पर काम कर रहे हैं आनंद
2026-09-10
-
आनंद के राजनीतिक करियर का रास्ता खुला, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास
2026-09-10
-
बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम: सीएम योगी
2026-09-09