सर्दियों में विटामिन-D की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, मजबूत होंगी हड्डियां
खबर सार :-
सर्दियों के मौसम में जब धूप कम होने लगती है, तब शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हालांकि, धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है, लेकिन दूध-दही और मशरूम से आप इस कमी को पूरा कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम आ चुका है। नवंबर के अंत और दिसंबर की कड़ाके की ठंड की शुरुआत के साथ, अक्सर आसमान बादलों और घने कोहरे से ढका रहता है। ऐसे हालात में, शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन D नहीं मिल पाता। यह एक ऐसा पोषक तत्व है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
विटामिन डी सूरज की रोशनी से बनने वाला एक विटामिन है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को 40-50 फीसदी तक बढ़ा देता है। विटामिन D की कमी से शरीर कमजोर और सुस्त महसूस करने लगता है। साथ ही इसका हड्डियों, मांसपेशियों, दांतों और इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए, शरीर में विटामिन D का स्तर पर्याप्त बनाए रखना बहुत जरूरी है।
दो रूपों में पाया जाता है विटामिन D
शरीर में विटामिन D दो रूपों में पाया जाता है: विटामिन D-3 और विटामिन D-2। विटामिन D-3 धूप के संपर्क में आने पर शरीर में बनता है, जबकि विटामिन D-2 हमें खाने-पीने की चीजों और सप्लीमेंट्स से मिलता है। विटामिन D की दैनिक जरूरत इस प्रकार है: वयस्कों के लिए 600–800 IU, बच्चों के लिए 400 IU, 600 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 800–1000 IU, और गर्भवती महिलाओं के लिए 800–1000 IU। अगर आप ब्लड टेस्ट करवाते हैं, तो विटामिन D का स्तर 30 से 50 ng/mL के बीच होना चाहिए; इससे कम स्तर होने का मतलब है कि शरीर में विटामिन D की कमी है।
विटामिन D की कमी से हड्डियों के कमजोर होने का खतरा
विटामिन D मांसपेशियों की जकड़न को कम करता है और गर्दन व कंधों के दर्द से राहत देता है। इसके विपरीत, विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे जोड़ों में मौजूद साइनोवियल फ्लूइड हड्डियों की सतह से चिपकने लगता है, जो हड्डियों के खराब होने का कारण बनता है। साइनोवियल फ्लूइड की कमी से जोड़ों में दर्द होता है, और गंभीर मामलों में घुटने की सर्जरी की नौबत भी आ सकती है। शरीर में विटामिन D का पर्याप्त स्तर बनाए रखने के लिए, सुबह की धूप में कुछ समय बिताएं।
इन चीजों से पूरी कर सकते हैं विटामिन-D की कमी
हालांकि धूप के बिना विटामिन D की कमी को पूरा करना नामुमकिन नहीं है, लेकिन यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इससे निपटने के लिए आप 'फोर्टिफाइड' (fortified) खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, यानी ऐसे उत्पाद जिनमें अलग से खनिज और पोषक तत्व मिलाए गए हों। आप अपनी डाइट में फोर्टिफाइड दूध, अनाज, बादाम और सोया से बनी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- सर्दियों में भी मुलायम रहेगी त्वचा और खूबसूरत दिखेंगे बाल, इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
विटामिन D-2 का बेहतरीन स्रोत है मशरूम
एक और विकल्प मशरूम का सेवन करना है, जो विटामिन D-2 का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके लिए, मशरूम को मसालों के साथ पकाने के बजाय, आप उन्हें उबालकर सलाद के रूप में खा सकते हैं, या फिर थोड़े से घी, जीरे और नमक के साथ हल्का फ्राई (shallow-fry) करके खा सकते हैं। तीसरा विकल्प यह है कि चिकित्सीय सलाह के तहत सप्लीमेंट लिए जाएं। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए, डॉक्टर सप्ताह में एक बार या महीने में एक बार विटामिन डी सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं। इस तरह की कमी को दूर करने का यह भी एक प्रभावी तरीका है।
दूध और दही विटामिन डी के स्त्रोत
दूध और दही में भी विटामिन डी होता है, हालांकि बहुत कम मात्रा में। फिर भी, यदि आपको विटामिन डी की कमी है, तो आपको निश्चित रूप से दूध और दही का सेवन करना चाहिए; क्योंकि हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में कैल्शियम भी विटामिन डी जितना ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनका एक साथ सेवन करने से दोहरा लाभ मिलता है, क्योंकि कैल्शियम विटामिन डी के अवशोषण (absorption) को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें :- सर्दियों में बच्चों को सर्दी-जुकाम से बचाएंगी ये 4 चीजें, इम्युनिटी भी होगी मजबूत
अन्य प्रमुख खबरें
-
सर्दियों में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए खिलाएं ये 4 चीजें
2026-11-27
-
सर्दियों में सेहत और त्वचा का रखें खास ध्यान, आयुर्वेद में बताए उपाय
2026-11-25
-
मां बनने के बाद हर तीन में से एक महिला शारीरिक-मानसिक समस्या से परेशान
2026-11-23
-
सर्दियों में मौसमी फल-सब्जियों का करें सेवन, सेहत रहेगी दुरुस्त
2026-11-21
-
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना हैं दालें; जानें इनके फायदे
2026-11-16
-
विश्व मधुमेह दिवस कल, आयुर्वेद से जानें इसे नियंत्रित रखने के उपाय
2026-11-13
-
शरीर और मन को स्वस्थ्य रखता है कपालभाति प्राणायाम, जानें फायदे
2026-11-11
-
दफ्तर में तनाव और थकान दूर करने के लिए आयुष मंत्रालय का 'वाई-ब्रेक' प्रोटोकॉल
2026-11-07
-
दीपावली के बाद शरीर को दोबारा बनाएं फिट, इस तरह करें डिटाॅक्स
2026-11-04
-
सर्दियों में त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान, जानें जरूरी टिप्स
2026-11-01
-
एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, WHO ने दी सलाह
2026-10-30
-
गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर का रखें ध्यान, समय पर जांच बेहद जरूरी
2026-10-29
-
आंवला में छिपे हैं कई सौंदर्य गुण, रोज सेवन से निखरेगा चेहरा
2026-10-28
-
सर्दियों में सेहत का रखें ख्याल, डाइट में इन चीजों को करें शामिल
2026-10-25
-
बच्चों के लिए जानलेवा बन सकता है खसरा, WHO ने बताए बचाव के उपाय
2026-10-22