Hair Growth Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? प्याज के रस से बनाएं ये 2 आसान हेयर मास्क
खबर सार :-
अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं तो आज आपको ऐसे पोषक तत्व के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप झड़ते बालों से निजात पा सकते है।
खबर विस्तार : -
Onion Juice for Hair Growth:आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों को झड़ते बालों की समस्या काफी ज्यादा हो रही है। चाहे महिला हो या पुरुष हर कोई इससे परेशान है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इससे निजात पा सकते हैं।
झड़ते बालों से हैं परेशान अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
आजकल के बदलते खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं। कई लोगों को मोटापे की शिकायत रहती है, तो वही कुछ लोगों को वजन कम होने की शिकायत रहती है, लेकिन आज के समय में एक परेशानी जिससे हर कोई गुजर रहा है, वो है झड़ते बाल। आजकल हर कोई झड़ते बालों से परेशान है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे हेयर प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। घर के किचन में पाए जाने वाले प्याज से आप अपने बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल जितना सस्ता है उतना ही ज्यादा असरदार भी है।
प्याज और शहद का हेयर मास्क
प्याज के रस में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की जड़ों में गहराई से असर करते हैं, उन्हें पोषण देते है और मजबूत करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आप 2 से 3 प्याज को अच्छी तरह छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद इसे मिक्सी में बारीक पीस लें, जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो सूती कपड़े से छानकर इसका रस अलग निकाल लें। आप इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं। इसके बाद एक कटोरी में 2 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं। बालों में लगाने के बाद इसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद किसी हल्के शैंपू से धो लें। यह हेयर मास्क आपके बालों को चमकदार बनाने, स्कैल्प को हेल्दी रखने और डैंड्रफ की समस्या को दूर रखने में मदद करता है।
प्याज और एलोवेरा का हेयर मास्क
इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी होती है। इसके अलावा आप दूसरा हेयर मास्क भी बना सकती हैं। इसके लिए प्याज के रस में एलोवेरा जेल और 2 से 3 बूंद ऑलिव ऑयल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने से पहले ध्यान देने की जरुरत है कि प्याज का रस और एलोवेरा जेल दोनों बराबर मात्रा में होना चाहिए। इसके बाद इस पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। बालों में लगाने के बाद अच्छी तरह 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। इसे 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें, फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इसके बेहतर रिजल्ट के लिए आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। किसी भी तरह के होम रेमेडी यूज करने से पहले एक पैच टेस्ट जरुर कर लें।
ये भी पढ़ें: मॉनसून में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? जानिए वजह और बचाव के तरीके
अन्य प्रमुख खबरें
-
आप भी 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाते हैं? नई रिसर्च ने दिल की सेहत को लेकर बढ़ाई चिंता
2026-07-09
-
इन पौधों से दूर भागते हैं सांप, जानें इस बारे में क्या कहता है साइंस
2026-07-08
-
मॉनसून में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? जानिए वजह और बचाव के तरीके
2026-07-06
-
2026-07-06
-
2026-07-05
-
2026-07-04
-
2026-07-04
-
2026-06-19
-
Chopper Uses: चॉपर के इन कमाल के इस्तेमाल से हैं अनजान, आपके रसोई के काम को बनाएगा आसान
2026-06-17
-
2026-06-16
-
2026-06-15
-
2026-06-14
-
2026-06-14
-
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
-
2026-05-30