Hantavirus update: हंता वायरस से अब तक तीन की मौत, कैसे फैल रहा ये वायरस
खबर सार :-
अटलांटिक महासागर में एक लग्जरी क्रूज पर संदिग्ध हंता वायरस की पुष्टि हुई है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक अब तक इसमें तीन लोगों की जाने जा चुकी हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर ये कैसे फैलता है और इसके लक्षण क्या हैं?
खबर विस्तार : -
Hantavirus update: हाल ही में अटलांटिक महासागर में सफर कर रहे एक लग्जरी क्रूज से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में हंता वायरस की पहचान हुई है। इस इंफेक्शन के खुलासा होने के बाद से ही इसने लोगों को चिंता में डाल दिया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक इस वायरस के फैलने के बाद अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है।
Hantavirus update
अटलांटिक महासागर के लग्जरी क्रूज में एक संदिग्ध द्वारा मिले हंता वायरस में अबतक तीन लोगों की जाने जा चुकी हैं और पांच अन्य संदिग्ध मामलों की जांच चल रही है। एमवी होंडियस नाम के क्रूज पर इस वायरस का खुलासा हुआ है। अब सबसे सवाल यह है कि आखिर इसका बचाव क्या है और इसे पहचानने के लक्षण क्या हैं?
हंता वायरस है क्या
सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह क्या है? हंता वायरस किसी गंभीर बीमारी का नाम नहीं हैं बल्कि यह चूहों या दूसरे स्तनधारी जीवों में पाया जाता है, जो भोजन को कुतरकर खाने में माहिर होते हैं। आमतौर पर यह इंसानों में तेजी से नहीं फैलता, बल्कि जो चूहे पहले से ग्रसित होते हैं, उनके मल, यूरिन या लार सूखकर जब हवा में घुल जाते हैं और सांस लेते समय इंसानी शरीर में प्रवेश कर लेते हैं तब इसका इफेक्शन शरीर में फैल जाता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार यह इस बीमारी को फैलाने का सबसे सामान्य कारण है। इसकी शुरुआती लक्षण में फ्लू जैसे बुखार, मांसपेशियों में दर्द, थकान और सांस लेने में तकलीफ होती है।
कितने लोग प्रभावित होते हैं
हर साल दुनियाभर में इस वायरस के चपेट में हजारों लोग आते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के आंकड़ों के अनुसार हर साल हेमोरेजिक फीवर विथ रीनल सिंड्रोम के डेढ़ लाख मामले सामने आते हैं। इसमे आधे से ज्यादा मामले चीन से मिले हैं। बात करें अमेरिका की तो वहां 1993 से 2023 के बीच लगभग 890 मामले सामने आई है। हालांकि इसका एक स्ट्रेन सियोल वायरस दुनिया के कई देशों में पाया जाता है।
कब आया चर्चा में
इस वायरस की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसका कोई सीमित इलाज नहीं है। डॉक्टर अक्सर मरीज के लक्षणों को पहचान कर इलाज करते हैं। अगर स्थिति गंभीर होती है, तो मरीज को आईसीयू में भर्ती करना पड़ता है। इसका इंफेक्शन तेजी से फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। इस वायरस की सबसे ज्यादा चर्चा फरवरी 2025 में हुआ था। उस समय ऑस्कर अभिनेता जीन हैकमैन की पत्नी बेट्सी अराकवा की मौत हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत हंता वायरस के कारण हुई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व खाद्य दिवस पर FAO ने दिया नवाचार का संदेश, जानें इस साल की थीम
2026-10-16
-
सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के लोग, निगम पहुंचकर महापौर से लगाई गुहार
2026-10-15
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05