जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल युवती सांस लेने में सक्षम
खबर सार :-
आरएमएल अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल युवती अब सांस लेने में सक्षम है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान वह घायल हो गई थी। इस घटना के दौरान घायलों में वह आरएमएल हॉस्पिटल में अकेली मरीज हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली। आरएमएल अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल युवती अब सांस लेने में सक्षम है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान वह घायल हो गई थी। इस घटना के दौरान घायलों में वह आरएमएल हॉस्पिटल में अकेली मरीज हैं। इसे इलाज और लगातार मॉनिटरिंग की सुविधा मिल रही है। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई थी। इसमें 21 वर्षीय युवती को काफी चोट आई थी।
युवती का इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा
उसको डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन में उसके स्वास्थ्य सुधार की जानकारी दी गई है। बताया गया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुई युवती का इलाज नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) हॉस्पिटल में चल रहा है। अब युवती की हालत में अच्छा सुधार है। घायल को सफलतापूर्वक एक्सट्यूबेट (वेंटिलेटर से हटाना) कर दिया गया है। अब वह खुद से सांस ले रही है। युवती होश में हैं और निर्देशों का पूरी तरह से जवाब दे रही हैं। युवती के दिमाग और रीढ़ की हड्डी का एमआरआई भी नॉर्मल है।
कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च के दौरान हिंसक झड़प हुई थी
रिपोर्ट में कहा गया कि इलाज शुरू होने के बाद से ही उसमें सुधार आने लगा था। युवती का इलाज करने वाली मेडिकल टीम की कड़ी निगरानी में देखभाल हो रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मार्च के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। दिल्ली पुलिस ने इनको संसद तक मार्च करते हुए रोका था। अब तक हिंसक झड़प के सिलसिले में 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस की ओर से बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
आरएएफ जवान पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज
पुलिस के अनुसार, सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामलों में संसद मार्ग थाने में चार एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। दूसरी ओर सीपी थाने में तीन एफआईआर, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कट पथ थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें से एक एफआईआर नई दिल्ली क्षेत्र की है। यह क्षेत्र हाई-सिक्योरिटी जोन वाला है। संसद सत्र के दौरान यहां बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया जा रहा था। दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली है कि आरएएफ जवान पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एक वायरल वीडियो में कुछ लोग आरएएफ जवान को पीट रहे हैं। इस मामले में भी कार्रवाई की जा रही हैै।
अन्य प्रमुख खबरें
-
एफडीए को बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार, दुकान का लाइसेंस और पांच लाख की करेंगे भरपाई
2026-08-18
-
आठ बच्चों की मौत का पता नहीं लगा पाए मध्य प्रदेश के डॉक्टर, पुणे में चल रहा है सैंपल पर शोध
2026-08-13
-
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता को दी गई श्रद्धांजलि
2026-08-09
-
बुखार के 24 घंटे निर्णायक, डेंगू का खतरा बढ़ा
2026-08-06
-
उल्टी दिशा से ऑपरेशन कर दिल्ली के डाक्टरों ने दी मरीज को जिंदगी
2026-08-02
-
आनंदनगर और राजेंद्रनगर के कल्याण मंडप का होगा कायाकल्प, स्कूटर इंडिया और बिजनौर करें इंतजार
2026-07-31
-
मधुमेह का ‘डबल अटैक’: केजीएमयू शोध में बड़ा खुलासा, एमडीआर टीबी मरीजों में मौत का खतरा बढ़ा
2026-07-31
-
देवेंद्र फडणवीस बोले, नशीली दवाओं की समस्या से लड़ना भारत की सामूहिक लड़ाई
2026-07-30
-
KGMU Trauma Surgery: केजीएमयू के डॉक्टरों ने छाती में चाकू धंसे मरीज की बचाई जान, सुपीरियर वेना कावा की जटिल सर्जरी सफल
2026-07-28
-
वायरल हेेपेटाइटिस बी पर होगा नियंत्रण, 2030 तक का है लक्ष्य
2026-07-27
-
बचपन की देखभाल के लिए और काम करेगा बाल विकास मिशन पोषण 2.0
2026-07-27
-
जिन बच्चों को इंजेक्शन की जगह मुंह से दी दवा, वह जल्द हुए स्वस्थ
2026-07-26
-
जन औषधि केंद्रों पर अब सर्जिकल सामान की संख्या बढे़गी
2026-07-25
-
केरल में टीबी मुक्त अभियान को मिल रहा जन-जन का समर्थन
2026-07-24
-
हिम्स के चिकित्सक अब संस्कृति आयुर्वेदिक अस्पताल में देखेंगे मरीज
2026-07-24