नई दिल्ली : 'एक अनार सौ बीमार' यह कहावत यूं ही प्रचलित नहीं हुई। अनार केवल एक फल नहीं, बल्कि संपूर्ण पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर एक प्राकृतिक वरदान है। इसके रस में वह ताकत है जो शरीर को न केवल ताजगी देती है, बल्कि गंभीर रोगों से भी लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। अनार का जूस आयरन का अच्छा स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाकर एनीमिया की समस्या को दूर करता है।
यह गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी होता है और मासिक धर्म की अनियमितता से पीड़ित महिलाओं को भी राहत देता है। हृदय रोगियों के लिए अनार का रस किसी औषधि से कम नहीं है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (जैसे पॉलीफेनोल्स और टैनिन्स) न केवल खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं, बल्कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ावा देते हैं। यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है और धमनियों को स्वस्थ बनाए रखता है।
अनार का जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद है तथा वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। पाचन में सुधार के लिए भी यह उपयोगी है। यह कब्ज, गैस और अपच से राहत देता है और दस्त, पेचिश जैसी समस्याओं में भी कारगर होता है। अनार का जूस त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है। यह झुर्रियों को कम करता है, मुंहासों से राहत देता है और त्वचा में निखार लाता है।
अनार का जूस कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और विभिन्न शोधों के अनुसार, यह प्रोस्टेट और स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी सीमित मात्रा में यह उपयोगी हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह स्मृति शक्ति बढ़ाता है, न्यूरॉन्स को सुरक्षा देता है और डिमेंशिया जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
थकान, कमजोरी या बीमारी के बाद की रिकवरी में अनार का रस ऊर्जा प्रदान करता है और स्टेमिना बढ़ाता है। आयुर्वेद में इसे शीतल, रक्तवर्धक और हृदय हितकारी बताया गया है, जबकि यूनानी चिकित्सा इसे पाचन और कामेच्छा बढ़ाने वाला मानती है। इसका सेवन सुबह खाली पेट, बिना चीनी मिलाए ताजे फलों से तैयार रस के रूप में करना सर्वोत्तम होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Viral Infections: कोरोना के बाद दुनिया क्यों झेल रही लंबी बीमारी की मार
रोज एक जैसा भोजन करते हैं आप, क्षीण हो सकती है आपकी पाचन शक्ति
क्या स्मार्ट वाच बन सकता है आपके लिए कैंसर का कारण, जानिए कितना सच?
Air Pollution Causes Breathing Problems: क्या प्रदूषण बढ़ा रहा अस्थमा पेशेंट, कैसे करें बचाव
Norovirus outbreak: हंता के बाद नोरोवायरस का फैला आतंक, अब तक इसकी चपेट में 115 लोग
Sudden Cardiac Arrest: फिट लोगों को क्यों आ रहा हार्ट अटैक, जानें वजह
ब्राउन शुगर या सफेद शुगर कौन है आपके स्वास्थ्य लिए ज्यादा फायदेमंद
ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा
शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान! किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर
क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह
पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर, ICMR ने दी बड़ी चेतावनी
Hantavirus update: हंता वायरस से अब तक तीन की मौत, कैसे फैल रहा ये वायरस
breast cancer symptoms:अचानक महिलाओं में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, समय रहते पहचान लें लक्षण