सावधानी आई काम, मेडिकल वेस्ट जब्त, पूरी होगी जांच!
खबर सार :-
अयोध्या से लाए जा रहे मेडिकल वेस्ट को लखनऊ में डंप करने की साजिश नाकाम तो कर ली गई, लेकिन अभी यह पता नहीं लगाया जा सका है कि इस साजिष में और कौन मदद कर रहा था। नगर निगम ने जिस ट्रक को जब्त किया है, वह मेडिकल कॉलेज स्थित डेंटल पड़ाव घर ले जाया जा रहा था।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, अयोध्या से लाए जा रहे मेडिकल वेस्ट को लखनऊ में डंप करने की साजिश नाकाम तो कर ली गई, लेकिन अभी यह पता नहीं लगाया जा सका है कि इस साजिष में और कौन मदद कर रहा था। नगर निगम ने जिस ट्रक को जब्त किया है, वह मेडिकल कॉलेज स्थित डेंटल पड़ाव घर ले जाया जा रहा था। इसमें अवैध रूप से फेंकने की तैयारी थी। मेडिकल वेस्ट को लेकर चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए अधिकारी भी सक्रिय थे।
नगर निगम लखनऊ ने जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बने मेडिकल वेस्ट के अवैध निस्तारण के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यह सामग्री अयोध्या से लाई गई थी। इस वेस्ट से भरे एक ट्रक को जब्त कर लिया गया है। नगर निगम के जोन.2 के जोनल अधिकारी मनोज यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में इस अवैध गतिविधि का भंडाफोड़ किया।जांच के दौरान पाया गया कि अयोध्या से मेडिकल वेस्ट को ट्रक के माध्यम से लखनऊ लाकर मेडिकल कॉलेज स्थित डेंटल पड़ाव घर में अवैध रूप से डंप किया जा रहा था। मेडिकल वेस्ट का इस प्रकार खुले एवं अनधिकृत स्थान पर निस्तारण न केवल पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन है, बल्कि इससे संक्रमण फैलने और जनस्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ने की भी आशंका रहती है।
दुविधा हर बार की कहानी बनी
दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। इस मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए नगर निगम जोन 2 के जोनल अधिकारी द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। साथ ही ट्रक को मौके से जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में जिन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, उनमें नटवर पुत्र बलवीर एवं बिलाल शामिल हैं। आखिर यह पता चलना चाहिए कि इस मामले में कहीं मेडिकल कालेज या फिर कूडा निस्तारण करने वाला तो नहीं मिला है। कितने दिनों से यह काम चल रहा था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व खाद्य दिवस पर FAO ने दिया नवाचार का संदेश, जानें इस साल की थीम
2026-10-16
-
सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के लोग, निगम पहुंचकर महापौर से लगाई गुहार
2026-10-15
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05