पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर, ICMR ने दी बड़ी चेतावनी
खबर सार :-
भारत में पुरुषों में ओरल कैंसर का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है। हालांकि समय रहते इसकी जांच और लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव से इसके खतरे को कम किया जा सकता है।
खबर विस्तार : -
Health update: आज कल की लाइफ स्टाइल के बदलते माहौल में कैंसर का खतरा दिन ब दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। ICMR और ग्लोबोकैन जैसे अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार 1990 से 2019 के बीच भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामले में 21 प्रतिशत की कमी देखी गई और मृत्यु दर में लगभग 32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन एक नए रिसर्च के मुताबिक अन्य देशों के अलावा भारत में पुरुषों के मुंह के कैंसर के मामले ज्यादा बढ़ गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार 1998 से 2017 के बीच पुरुषों में ओरल कैंसर की घटनाएं हर साल 1.20 % की वृद्धि दर्ज की गई है।
ICMR के आकड़े
जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में पब्लिश स्टडी द्वारा पता चला है कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और पुरुषों में ओरल कैंसर के खतरे लगातर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही पुरुषों और महिलाओं में ओरल कैंसर की दर 40 साल तक के लोगों में समान होती है। एक और आंकड़े के मुताबिक भारत में ओरल कैंसर की औसत दर प्रति 1 लाख में लगभग 10.4 है, लेकिन पुरुषों में यह दर महिलाओं से ज्यादा है। इसके अधिकतर केस उत्तर- पूर्व, उत्तर- प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में मिले हैं।
इसका कारण क्या है
ओरल कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा- पान और शराब का सेवन करना है। रिसर्च के अनुसार भारत में ओरल कैंसर का सबसे बड़ा फार्म स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा है, जो कुल मामलों का 90 प्रतिशत है। ICMR NINE के अनुसार 2024 तक भारत में 15 लाख नए मामले और 8 लाख 74 हजार 404 मौत दर्ज की गई और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2045 तक प्रतिवर्ष 24.6 लाख नए मामले बढ़ सकते हैं।
इसका बचाव क्या है
डाक्टरों के मुताबिक ओरल कैंसर से बचने का सबसे बड़ा तरीका यह है कि तंबाकू, शराब और किसी भी तरह के गुटखे से पूरी तरह छुटकारा पाना है। इसके साथ ही किसी भी तरह के छाले, दरार धब्बों को बिल्कुल भी नजरअंदाज मत करना। समय-समय पर डेंटिस्ट या ओंकोलॉजिस्ट से जांच कराते रहना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व खाद्य दिवस पर FAO ने दिया नवाचार का संदेश, जानें इस साल की थीम
2026-10-16
-
सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के लोग, निगम पहुंचकर महापौर से लगाई गुहार
2026-10-15
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05