Norovirus outbreak: हंता के बाद नोरोवायरस का फैला आतंक, अब तक इसकी चपेट में 115 लोग
खबर सार :-
Norovirus outbreak: हाल ही अटलांटिक महासागर में डच क्रूज शिप में हंता वायरस पाया गया है, जिसमें अब तक 3 लोगों की जानें जा चुकी है। अब एक और वायरस ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है, जिसका नाम है नोरोवायरस।
खबर विस्तार : -
Norovirus outbreak: हाल ही में अटलांटिक महासागर में डच क्रूज शिप में हंता वायरस के फैलने की खबर सामने आई है, जिसमें अबतक 3 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अभी इसका दौर थमा भी नहीं था कि एक और नए वायरस ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। अब तक इसमें 115 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यह कैरिबियन प्रिंसेज क्रूज शिप पर पाया गया है, जिसमें कुल 3116 यात्री सवार थे। इस वायरस का नाम है नोरोवायरस। यह दूषित व्यक्ति के संपर्क या दूषित भोजन के संपर्क में आने से होता है।
नोरोवायरस का संक्रमण
हाल ही में कैरेबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर नोरोवायरस का संक्रमण पाया गया है। इस शिप में कुल 3116 यात्री मौजूद थे, जिसमें से 102 यात्री और 13 क्रू मेंम्बर इससे संक्रमित हो गए हैं। इससे संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 115 हो गई है। इस यात्रा की शुरूआत 28 अप्रैल फोर्ट लॉडरडेल से हुई थी, जो 11 मई को पोर्ट कैनावेरल में समाप्त होगी।
नोरोवायरस कैसे फैलता है
नोरोवायरस एक संक्रामक वायरस है, जो बंद जगहों और संक्रमित लोगों से फैलता है। यह पेट और आंतो को संक्रमित करता है और इसमें उल्टी व दस्त जैसे लक्षण पाए जाते हैं। क्रू शिप जैसी जगहों पर यह आसानी से फैल सकता है, क्योंकि यहां चारों तरफ से बंद होता है और हजारों यात्री एक साथ सफर करते हैं, एक ही भोजन का सेवन करते हैं और सबके लिए एक ही तरह की सुविधा उपलब्ध होती है।
संक्रमित व्यक्ति के हाथों से
संक्रमित व्यक्ति के हाथों से या उसके खाने-पीने की चीजों से और पानी व उसके द्वारा छुई हुई जगहों से यह वायरस तेजी से फैलता है। इस यात्रा के दौरान सभी 115 संक्रमित लोगों में एक साथ ही वायरस नहीं फैला बल्कि धीरे-धीरे इसका प्रकोप बढ़ता गया। फिलहाल सीडीसी की जांच चल रही है और स्वास्थ्य अधिकारी इसकी बारीकी से जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
इसके लक्षण क्या है
नोरोवायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षण में अचानक से ही उल्टी और पानी जैसे दस्त होते हैं। इसके साथ ही पेट में दर्द, जी मिचलाना, हल्का बुखार, सिरदर्द और शरीर में कमजोरी हो सकती है। इसका असर एक से तीन दिन तक रहता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व खाद्य दिवस पर FAO ने दिया नवाचार का संदेश, जानें इस साल की थीम
2026-10-16
-
सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के लोग, निगम पहुंचकर महापौर से लगाई गुहार
2026-10-15
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05