बिहार: मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन लीक होने से 7 स्कूली छात्राएं बेहोश
खबर सार :-
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने की वजह से सात स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर मुसहरी प्रखंड के रहुआ गांव के पास हुई।
खबर विस्तार : -
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने की वजह से सात स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर मुसहरी प्रखंड के रहुआ गांव के पास हुई। सभी छात्राएं प्लस-2 रहुआ हाई स्कूल की छात्राएं हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, रहुआ गांव के पास बुडको (बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) की ओर से नाला निर्माण का काम कराया जा रहा था।
पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त
इसी दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई करने के समय जमीन के नीचे से गुजर रही पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रही सात स्कूली छात्राएं गैस की चपेट में आ गईं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी छात्राओं को उठाकर मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और नर्सों ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल में इलाज के दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। डॉक्टरों के अनुसार, दो छात्राओं की हालत में सुधार हुआ है और उनका इलाज पीएचसी में ही जारी है।
छात्राओं को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा
वहीं, पांच छात्राओं नाहिदा खातून, अमृता कुमारी, राखी कुमारी, दिव्या कुमारी और विशाखा कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। सभी पांचों छात्राओं को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंचे और अपनी बच्चियों की देखभाल में जुट गए। स्थानीय समाजसेवी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुडको की ओर से मुजफ्फरपुर से मुसहरी होते हुए आगे तक बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसी रास्ते से पीएनजी गैस पाइपलाइन भी गुजर रही है।
उन्होंने बताया कि जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस लीक हुई और यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुसहरी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, इंडियन ऑयल के तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और गैस पाइपलाइन से हो रहे रिसाव को बंद करने का काम शुरू किया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के लोग, निगम पहुंचकर महापौर से लगाई गुहार
2026-10-15
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05
-
खूंटी में स्कूल ट्रिप पर गए 30 छात्र हुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
2026-10-05