Beetroot juice: आजकल लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खास ख्याल रखते हैं। ज्यादातर लोग जो जिम जाते हैं या हैवी वर्क आउट करते हैं। वो अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहते हैं। इसके लिए वो फल, सब्जियों और जूस का सेवन करते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर लोग तरह- तरह के हेल्दी ड्रिंक बनाते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चुकंदर का जूस काफी ट्रेनिंग में चल रही है, लेकिन यह सबके लिए नहीं है।
जिन लोगों को ज्यादातर पाचन सम्बन्धी समस्या होती है उन्हें चुकंदर का जूस बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। इसमें नाइट्रेट्स और फाइबर मौजूद होता है, जो आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे लोगों को पीने के बाद पेट फूलने की समस्या, अकड़न, गैस और दस्त जैसी समस्या हो सकती है, लेकिन अगर आपका यूरिन लाल या गुलाबी कलर का आता है तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है इसमें मौजूद प्राकृतिक पिगमेंट होता है, जो हानिकारक नहीं होता है। इस कारण यूरिन लाल कलर का आता है।
जिन लोगों को किडनी की समस्या है वो इससे दूर रहना चाहिए। ज्यादा ऑक्सलेट शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी का खतरा दोगुना कर सकते हैं। जिन्हें पहले से ही किडनी की दिक्कत है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। जिन लोगों को हमेशा लो बीपी की समस्या बनी रहती है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। चुकंदर का जूस आपके बीपी को पहले से कम कर सकता है, जिससे चलकर और कमजोरी की समस्या हो सकती है। ऐसे लोगों को चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए।
बात करें इसके फायदे की तो चुकंदर का जूस पीने के लिए खराब नहीं है, यह त्वचा ग्लोइंग बनाने और पाचन में सुधार के लिए काफी लाभप्रद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया में काफी मददगार होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करने मे मदद करता है, जिससे लीवर की समस्या नहीं होती है। इसे पीने के लिए एक सीमित मात्रा का उपयोग करना चाहिए। किसी भी चीज का आवश्यकता से अधिक उपयोग आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Viral Infections: कोरोना के बाद दुनिया क्यों झेल रही लंबी बीमारी की मार
रोज एक जैसा भोजन करते हैं आप, क्षीण हो सकती है आपकी पाचन शक्ति
क्या स्मार्ट वाच बन सकता है आपके लिए कैंसर का कारण, जानिए कितना सच?
Air Pollution Causes Breathing Problems: क्या प्रदूषण बढ़ा रहा अस्थमा पेशेंट, कैसे करें बचाव
Norovirus outbreak: हंता के बाद नोरोवायरस का फैला आतंक, अब तक इसकी चपेट में 115 लोग
Sudden Cardiac Arrest: फिट लोगों को क्यों आ रहा हार्ट अटैक, जानें वजह
ब्राउन शुगर या सफेद शुगर कौन है आपके स्वास्थ्य लिए ज्यादा फायदेमंद
ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा
शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान! किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर
क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह
पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर, ICMR ने दी बड़ी चेतावनी
Hantavirus update: हंता वायरस से अब तक तीन की मौत, कैसे फैल रहा ये वायरस
breast cancer symptoms:अचानक महिलाओं में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, समय रहते पहचान लें लक्षण