Ebola Virus Outbreak: इबोला का प्रकोप भारतीय नागरिकों को कांगो और युगांडा की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
खबर सार :-
Ebola Virus Outbreak: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला के बढ़ते प्रकोप के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है, जिसके बाद केंद्र सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दक्षिणी सूडान में यात्रा न करने सलाह दी है। अगर यात्रा पर जाने की जरुरत पड़े तो स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन जरुर करें।
खबर विस्तार : -
Ebola Virus Outbreak: कांगो देश में इबोला वायरस के फैलते प्रकोप के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए चिंता जाहिर करते हुए जरुरी एडवाइजरी जारी की है। केंद्र सरकार ने रविवार को नागरिकों को सलाह दी है कि, फिलहाल के लिए इन देशों की यात्रा पर जाने से बचें। जो लोग अभी कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान देश में रह रहे हैं उन्हें स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।
इबोला वायरस के प्रकोप को लेकर चेतावनी जारी
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कांगो और लोकतांत्रिक गणराज्य में फैल रहे जानलेवा इबोला वायरस के प्रकोप को लेकर चेतावनी जारी की है। वैश्विर स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए संगठन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। हाल ही में इसके नए स्ट्रेन बुंडिबुग्यो ने इस महामारी को और भी गंभीर बना दिया है। वर्तमान की स्थिति को देखते हुए अंतररष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। WHO के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुंडिबुग्यो के प्रकोप से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में अब तक 746 संदिग्ध पाए गए हैं जबकि 176 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एडवायजरी
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल भारत में बुंडिबुग्यो वायरस का कोई भी लक्षण अभी तक सामने नहीं आया है। अफ्रीका सीडीसी ने भी आधिकारिक तौर पर इस वायरस के प्रकोप को देखते हुए महाद्वीपीय सुरक्षा के लिए सार्वजनिक आपातकाल घोषित कर दिया है। इसके साथ ही WHO आईएचआर आपातकालीन समिति ने इंट्री प्वाइंट्स पर बीमारी से संबंधित निगरानी तंत्र को पुख्ता करने की सिफारिश की है, जिससे बुंडीबुग्यो वायरस से प्रभावित क्षेत्र में यात्रियों की पहचान की जा सके।
कांगो और सूडान में अधिक खतरा
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो और उसकी सीमा से सटे देश सूडान में बीमारी फैलने का खतरा अधिक है। WHO से मिली जानकारी के अनुसार इबोला एक तरह का वायरल हेमोरेजिक बुखार है, जो बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के संक्रमण का कारण माना जाता है। यह काफी गंभीर बीमारी है, जिसमें मौत का आंकड़ा काफी ज्यादा है। फिलहाल इसके लिए किसी तरह के विशेष टीके को मंजूरी नहीं दी गई है, जिससे इस बीमारी को रोका जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व खाद्य दिवस पर FAO ने दिया नवाचार का संदेश, जानें इस साल की थीम
2026-10-16
-
सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के लोग, निगम पहुंचकर महापौर से लगाई गुहार
2026-10-15
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05