Viral Infections: कोरोना के बाद दुनिया क्यों झेल रही लंबी बीमारी की मार
खबर सार :-
Viral Infections: आजकल आपने गौर किया होगा कि छोटी-सी बीमारी भी ठीक होने में काफी ज्यादा समय ले रही है। पहले बुखार या सिरदर्द होने पर 2 से 3 दिन में ठीक हो जाता था, लेकिन अब ठीक होने में काफी वक्त लग जा रहा है। चलिए जानते हैं कि इसका कारण क्या है?
खबर विस्तार : -
Viral Infections: आज के समय में एक छोटी-सी खरोच भी बड़ी मुसीबत का कारण बन जा रही है। कोविड महामारी से पहले इस तरह की बीमारी जल्द ठीक हो जाती थी, लेकिन कोविड के बाद से छोटी-सी बीमारी ठीक होने में काफी ज्यादा समय ले रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि कोविड के बाद लोगों को इम्यूनिटी सिस्टम काफी हद तक प्रभावित हुई है, जिस कारण किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता कम हो गई है।
इम्यूनिटी सिस्टम
साल 2020 में पूरे देश ने कोरोना महामारी की मार झेली है। इसके कारण लोगों को महीनों तक अपने घर में बंद रहना पड़ा था। कोविड की महामारी खत्म हो गई है, लेकिन अब लोगों को एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोविड से पहले लोगों को एक हल्की-सी बीमारी के लिए 1 से 2 दिन की परेशानी होती थी, लेकिन कोविड के बाद से अब हल्का-सा बुखार भी ठीक होने में हफ्ते भर से ज्यादा का समय ले रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कोविड के बाद लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम पर काफी असर पड़ा है। जिन लोगों को कोविड का संक्रमण हुआ उनका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो गया है, जिस कारण उन्हें रिकवरी करने में ज्यादा समय लग रहा है।
एंटीबायोटिक
इसके साथ ही डॉक्टर ने यह भी बताया कि लोग अब हल्की-सी बीमारी में तुरंत एंटीबायोटिक ले रहे हैं, जबकि वायरल बीमारी पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ता है। जिन लोगों को हर छोटी बीमारी पर दवा खाने की आदत होती है, उनका रिकवरी सिस्टम प्रभावित हो सकता है। कुछ नए वायरस और उनके वेरिएंट पहले के मुकाबले अब ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं, जो लंबे समय तक बीमार रख सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि लंबे समय तक रहने वाली हर बीमारी गंभीर हो।
लाइफ स्टाइल में सुधार
एक्सपर्ट के मुताबिक कोविड के बाद से लोगों के लाइफस्टाइल में और खान-पान में काफी बदलाव देखने को मिला है। पहले की तुलना में लोगों की फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो गई है। फास्ट फूड का प्रचलन बढ़ गया है और सोने व जागने की आदत में भी काफी बदलाव आ गया है। इसके साथ ही लोगों में तनाव भी काफी देखने को मिल रही है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होने का खतरा बढ़ गया है। इससे बचने के लिए अपने लाइफ स्टाइल में सुधार करने की जरुरत है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
2026-07-05
-
Cough Syrup पर सख्ती: सरकार ने बदले नियम-‘अब बिना लाइसेंस Medical Store स्टोर से नहीं होगी बिक्री’
2026-06-16
-
2026-05-27
-
2026-05-24
-
रोज एक जैसा भोजन करते हैं आप, क्षीण हो सकती है आपकी पाचन शक्ति
2026-05-09
-
क्या स्मार्ट वाच बन सकता है आपके लिए कैंसर का कारण, जानिए कितना सच?
2026-05-09
-
Air Pollution Causes Breathing Problems: क्या प्रदूषण बढ़ा रहा अस्थमा पेशेंट, कैसे करें बचाव
2026-05-09
-
Norovirus outbreak: हंता के बाद नोरोवायरस का फैला आतंक, अब तक इसकी चपेट में 115 लोग
2026-05-09
-
Sudden Cardiac Arrest: फिट लोगों को क्यों आ रहा हार्ट अटैक, जानें वजह
2026-05-08
-
ब्राउन शुगर या सफेद शुगर कौन है आपके स्वास्थ्य लिए ज्यादा फायदेमंद
2026-05-08
-
ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा
2026-05-08
-
शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान! किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर
2026-05-07
-
क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह
2026-05-07
-
पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर, ICMR ने दी बड़ी चेतावनी
2026-05-07
-
2026-05-07