धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे
खबर सार :-
भारतीय रसोई में पाया जाना वाला खास मसाला धनिया, खाने को जितना लजीज बनाता है, उतना ही सेहत को भी दुरूस्त रखता है। धनिए का पानी पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं। सुबह खाली पेट धनिए का पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। रोजाना खाली पेट सुबह के समय धनिए का पानी पीने से अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : भारतीय रसोई में धनिया एक खास मसाला है, यह खाने को जितना लजीज बनाता है, उतना ही सेहत को भी दुरुस्त रखता है। आयुर्वेद बताता है कि इसका पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खासकर सुबह खाली पेट धनिए का पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
औषधीय गुणों से भरपूर धनिए को आयुर्वेद कई समस्याओं से निजात पाने में कारगर मानता है। धनिए के बीजों या पत्तियों से बना पानी शरीर की पाचन अग्नि को सक्रिय करता है। यह पेट को हल्का रखता है, ब्लोटिंग और गैस की समस्या को कम करता है।
खाली पेट धनिया पानी पीने से अपच, कब्ज, एसिडिटी की परेशानी होती है दूर
आयुर्वेदाचार्य के अनुसार रोजाना खाली पेट सुबह के समय धनिया पानी का सेवन करने से अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानियां दूर होती हैं। धनिए में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं, जिससे भोजन अच्छी तरह पचता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
यह शरीर को भीतर से साफ करने में बेहद प्रभावी है। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद गुण टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, लिवर और किडनी को स्वस्थ रखते हैं। इससे शरीर में जमा विषैले पदार्थ निकल जाते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है। सुबह इसका सेवन करने से पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
बहुत सरल है धनिए का पानी बनाने का तरीका
धनिए का पानी बनाने का तरीका बहुत सरल है। एक चम्मच धनिए के बीजों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इसे छानकर गुनगुना करके पिएं। स्वाद के लिए इसमें नींबू या शहद भी मिला सकते हैं। इससे स्वाद बेहतर होता है और फायदे बढ़ जाते हैं। नियमित सेवन से न सिर्फ पाचन दुरुस्त होता है, बल्कि त्वचा भी चमकदार बनती है और वजन नियंत्रित रहता है।
ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है धनिए का पानी
आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, धनिए के पानी का सेवन ठंड या गर्मी दोनों मौसम में किया जा सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखने में मदद करता है। रोजाना सुबह धनिए का पानी पीना एक आसान और प्राकृतिक तरीका है। इम्यूनिटी, डाइजेशन और ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाने का घरेलू उपाय है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेवन से बचें और अगर कोई बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
KGMU क्रिटिकल केयर मेडिसिन का 10वां स्थापना दिवस: मृत्यु दर आधी हुई
2026-11-28
-
Raghunathnagar: कर्मा महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, विकास कार्यों की सौगात
2026-11-27
-
केजीएमयू के 200 पैरामेडिकल विद्यार्थियों को मिले टैबलेट, पढ़ाई में मिलेगी मदद
2026-11-27
-
यूपी में हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती, 7 दिन का अल्टीमेटम
2026-11-26
-
केजीएमयू में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर आत्मरक्षा और नुक्कड़ नाटक
2026-11-26
-
दिल्ली में अगले साल शुरू होंगे दो अस्पताल, 1,815 बेड का बंदोबस्त लगभग पूरा
2026-11-25
-
सैन्य अस्पताल में ऑपरेशन दृष्टि के तहत 60 नेत्रहीनों की लौटी रोशनी
2026-11-25
-
राजकोट में 7 दिन में 1,600 से ज्यादा सर्दी-खांसी व बुखार के मामले दर्ज
2026-11-23
-
खानपान बिगाड़ सकता बच्चों की सेहत, आज से ही बदलें मासूम की परवरिश का तरीका
2026-11-23
-
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 118 लोग बीमार, मंडई मेले के दौरान खाई थी चाउमीन
2026-11-22
-
कोल्ड ड्रिंक में पी गया कांच का टुकड़ा, सरकाघाट के व्यक्ति की जान बचाई
2026-11-21
-
मप्र के बैतूल में शराब छुड़ाने के दावे पर पीया जहरीला काढ़ा, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
2026-11-19
-
मिर्गी के मरीज दो साल में हुए दोगुने, बच्चे और युवा भी चपेट में
2026-11-18
-
मिर्गी का दौरा पड़ने पर घबराएं नहीं, समझदारी से बच सकती है मरीज की जान
2026-11-18
-
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आज, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-11-18