ब्राउन शुगर या सफेद शुगर कौन है आपके स्वास्थ्य लिए ज्यादा फायदेमंद
खबर सार :-
Brown sugar vs white sugar:आजकल लोग सफेद चीनी के बजाय ब्राउन सुगर खाने के ज्यादा शौकीन बन रहे हैं। उनका मानना है कि ब्राउन शुगर ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन डॉक्टर का इस मामले में क्या कहना है? चलिए जानते है।
खबर विस्तार : -
Brown sugar vs white sugar: ज्यादातर लोगों का मानना है कि ब्राउन शुगर, सफेद चीनी की अपेक्षा ज्यादा बेहतर होता है, लेकिन ब्राउन शुगर सच में फायदेमंद है यह जान लेना बेहद जरूरी है। इन दोनों में क्या अंतर है और क्या सफेद चीनी रिफाइंड शुगर है? क्या इसे अच्छी तरह प्रोसेस्ड करके बनाया जाता है या इसका कुछ और तरीका है? चलिए जानते हैं।
ब्राउन शुगर या सफेद शुगर
सफेद चीनी और ब्राउन चीनी में मुख्यत यह अंतर होता है कि ब्राउन चीनी में कुछ अंश तक गुड़ बचा रहता है। इसलिए वह दिखने में भूरा होता है। ब्राउन शुगर के स्वाद की बात करें तो यह सफेद चीनी की अपेक्षा हल्का होता है। कुछ लोगों का मानना है कि ब्राउन शुगर में गुड़ की मात्रा होती है, जिस कारण उसमें आयरन, पोटैशियम होता है, लेकिन असलियत में इसकी मात्रा बहुत कम होती है। ब्राउन शुगर से सीमित मात्रा में ही लाभ होता है। ज्यादातर लोग अपनी डाइट को लेकर काफी सचेत होते हैं। उनका मानना होता है कि ब्राउन शुगर खाकर वो कैलोरी डेफिसिट डाइट पर है, जबकि ऐसा मानना बिल्कुल भी सच नहीं है।
ब्राउन शुगर से वजन में प्रभाव
आमतौर पर लोगों को यह भ्रम होता है कि ब्राउन शुगर खाने से वजन कंट्रोल होता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। चीनी चाहे ब्राउन हो या सफेद अधिक मात्रा में इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ साबित हो सकता है। अपना वजन कम करने के लिए किसी भी तरह का शुगर आपकी मदद नहीं कर सकता है। अगर ब्लड शुगर पर इसके असर की बात करें तो दोनों तरह की चीनी आपका बीपी बढ़ा सकता है। खासकर उन लोगों को ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिन्हें डायबिटीज की शिकायत रहती है। ऐसे लोगों को दोनों में से किसी भी तरह के सेवन से बचना चाहिए। यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
इसका सेवन कैसे करें
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आपको कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। चीनी का अधिक प्रयोग आपके स्वास्थ्य के लिए किसी भी हाल में फायदेमंद नहीं है। अगर आपका बहुत मन है मीठा खाने का तो आप अल्प मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप खजूर भी खा सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व खाद्य दिवस पर FAO ने दिया नवाचार का संदेश, जानें इस साल की थीम
2026-10-16
-
सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के लोग, निगम पहुंचकर महापौर से लगाई गुहार
2026-10-15
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05