Health Benefits: आयुर्वेद का ‘अमृतफल’ है पपीता, बीज से पत्ते तक फायदेमंद
खबर सार :-
पपीता सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि संपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि है। इसके फल, पत्ते और बीज-तीनों ही शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। पाचन सुधारने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा निखारने और बालों को मजबूत करने तक पपीता कई समस्याओं का प्राकृतिक समाधान है।
खबर विस्तार : -
Health Benefits: पपीता सिर्फ स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर अमृतफल माना गया है। आमतौर पर लोग पपीते का सेवन पेट साफ रखने के लिए करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके बीज और पत्ते भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार पपीता शरीर के तीनों दोष-वात, पित्त और कफ को संतुलित रखने में मदद करता है और कई बीमारियों से बचाव करता है।
हर मौसम में मिलने वाला सेहत का खजाना
पपीता एक ऐसा फल है जो सालभर आसानी से मिल जाता है। इसमें मौजूद पपैन एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भोजन के पोषक तत्वों को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। नियमित रूप से पपीते का सेवन करने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे पेट के लिए रामबाण माना गया है।
पपीते की पत्तियां: कड़वी लेकिन असरदार
पपीते की पत्तियों का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे बेहद असरदार होते हैं। बुखार, डेंगू या वायरल संक्रमण के दौरान पपीते की पत्तियों का काढ़ा या रस पीने से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलती है। यह रक्त को शुद्ध करता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए प्राकृतिक औषधि
अगर आप दाग-धब्बे, झुर्रियां या ढीली त्वचा से परेशान हैं तो पपीता आपकी मदद कर सकता है। पपीते के गूदे में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन टाइट होती है और नेचुरल ग्लो आता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा साफ और निखरी हुई नजर आती है।
कमजोरी और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद
बुखार या लंबी बीमारी के बाद शरीर में कमजोरी महसूस होना आम है। ऐसे में पपीते का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है। इसमें मौजूद विटामिन C इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, पपीते की पत्तियों का रस शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
पपीते के बीज भी कम नहीं
अक्सर लोग पपीते के बीज फेंक देते हैं, लेकिन ये भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। पपीते के बीजों का पेस्ट बालों की जड़ों को मजबूत करता है और झड़ते बालों की समस्या को कम करता है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से रूखे और कमजोर बालों में जान लौट आती है।
महिलाओं के लिए भी लाभकारी
आजकल गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से मासिक धर्म के दौरान दर्द की समस्या आम हो गई है। आयुर्वेद के अनुसार पपीते का सेवन इस दर्द को कम करने में सहायक होता है और हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
गुर्दे स्वस्थ नहीं तो आप भी अस्वस्थ, सुबह उठें और करें यह उपाय
2026-09-01
-
पटियाला: मैराथन कर मनाया गुरु रविदास महाराज का 650वां प्रकाश पर्व
2026-09-01
-
केजीएमयू लखनऊ में रोबोटिक सर्जरी से पांच साल के बच्चे का सफल इलाज
2026-08-31
-
KGMU National Allergy Summit 2026: अस्थमा और एलर्जी के बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञों की अहम चर्चा
2026-08-31
-
केजीएमयू के प्रो. फहद मंसूर समदी को प्रतिष्ठित FDS RCPS ग्लासगो फेलोशिप
2026-08-31
-
KGMU: H1N1 मौसमी इन्फ्लुएंजा है, नया स्ट्रेन नहीं मिला
2026-08-31
-
घर का खाना भी बढ़ा सकता है कोलेस्ट्राॅल, इन आदतों में बदलाव जरूरी
2026-08-31
-
कैल्शियम की कमी से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें इसके स्रोत
2026-08-31
-
दिल्ली-NCR में 192 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, सावधानी की अपील
2026-08-29
-
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2,000 से अधिक मामले, बचाव एवं सतर्क रहने की अपील
2026-08-26
-
केजीएमयू के डॉ. मृदुल त्रिपाठी को ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी ट्रैवल ग्रांट, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके नाम
2026-08-26
-
आगरा: जेई की दर्दनाक मौत, ट्रेन से फिसले, दोनों पैर कटे
2026-08-26
-
करौंदे में हैं औषधीय गुण, दिल और पेट के लिए भी है फायदेमंद
2026-08-25
-
स्वाइन फ्लू-डेंगू को लेकर बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील
2026-08-25
-
छापे में मिली मिलावट की मिठाई, रक्षाबंधन में खपाने की थी तैयारी
2026-08-25