Home Remedies: सर्दियों में ठंडी हवाएं त्वचा को रूखा कर देती हैं और बालों की नमी खींच लेती हैं। ऐसे मौसम में एलोवेरा त्वचा और बालों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं माना जाता। साधारण दिखने वाला यह पौधा सौंदर्य और सेहत, दोनों के लिए बेहद लाभकारी है। बुखार कम करने से लेकर दाग-धब्बों को मिटाने और बालों को मजबूत करने तक में इसका प्रयोग किया जाता है।
आयुर्वेद में एलोवेरा को कुमारिका कहा गया है, जिसका अर्थ है-ऐसी वनस्पति जो जीवन का पोषण करे। इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है और यह पित्त तथा रक्त दोष को शांत करता है। एलोवेरा त्वचा को सुकून देता है, कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है और बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी-12, खनिज, अमीनो एसिड, एंजाइम, शर्करा, लिग्निन और सैलिसिलिक एसिड मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं।
सर्दियों में त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है और चेहरे पर झुर्रियां, मुहांसे व दाग-धब्बे उभर आते हैं। ऐसे में एलोवेरा एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। सुबह चेहरा साफ करने के बाद ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। दोपहर में हल्की मसाज करें, जिससे त्वचा में रक्त संचार बढ़े। रात में दोबारा एलोवेरा लगाने से त्वचा गहराई से पोषित होती है। नियमित उपयोग से चेहरे पर गंदगी नहीं जमती, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और झुर्रियां कम दिखती हैं। एलोवेरा त्वचा की कोशिकाओं को सक्रिय कर प्राकृतिक निखार लाता है।

सर्दियों में बालों में रूखापन, रूसी और हेयर फॉल बढ़ जाता है। ऐसे में एलोवेरा जड़ों को मजबूत करने के साथ बालों में चमक भी लाता है। नारियल तेल में ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर सिर की मालिश करें और आधे घंटे तक छोड़ दें। धोने के बाद एलोवेरा जेल में आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों पर लगाएं। इससे रूसी कम होती है, बाल मुलायम बनते हैं और टूटने की समस्या घटती है। सप्ताह में दो बार यह उपाय करने से बालों की मजबूती बढ़ती है। साथ ही आहार में आंवला शामिल करने से भी बाल और त्वचा दोनों को लाभ मिलता है।
एलोवेरा काटते समय निकलने वाला पीला रस अक्सर खुजली पैदा कर सकता है। इसलिए हमेशा इसे अच्छी तरह धोकर ही उपयोग करें। ताजा एलोवेरा में उपस्थित पोषक तत्व त्वचा और बालों पर तेजी से असर करते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-27
2026-05-24
Viral Infections: कोरोना के बाद दुनिया क्यों झेल रही लंबी बीमारी की मार
2026-05-15
रोज एक जैसा भोजन करते हैं आप, क्षीण हो सकती है आपकी पाचन शक्ति
2026-05-09
क्या स्मार्ट वाच बन सकता है आपके लिए कैंसर का कारण, जानिए कितना सच?
2026-05-09
Air Pollution Causes Breathing Problems: क्या प्रदूषण बढ़ा रहा अस्थमा पेशेंट, कैसे करें बचाव
2026-05-09
Norovirus outbreak: हंता के बाद नोरोवायरस का फैला आतंक, अब तक इसकी चपेट में 115 लोग
2026-05-09
Sudden Cardiac Arrest: फिट लोगों को क्यों आ रहा हार्ट अटैक, जानें वजह
2026-05-08
ब्राउन शुगर या सफेद शुगर कौन है आपके स्वास्थ्य लिए ज्यादा फायदेमंद
2026-05-08
ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा
2026-05-08
शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान! किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर
2026-05-07
क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह
2026-05-07
पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर, ICMR ने दी बड़ी चेतावनी
2026-05-07
2026-05-07
2026-05-06