'अस्सी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू
खबर सार :-
तापसी पन्नू स्टारर निर्देशक अनुभव सिन्हा की अपकमिंग मूवी अस्सी का ट्रेलर्स मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। थप्पड़, मुल्क जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई मूवी करारी चोट देने को तैयार है। ट्रेलर में तापसी एक ऐसी वकील के रूप में नजर आई हैं जो न्याय की तलाश में कभी हार नहीं मानती। फिल्म अस्सी समाज की उन अंधेरी सच्चाइयों पर प्रकाश डालती है जो अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती हैं।
खबर विस्तार : -
मुंबई : निर्देशक अनुभव सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'अस्सी' के ट्रेलर को मेकर्स रिलीज कर चुके हैं। थप्पड़, मुल्क जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक की नई फिल्म एक बार फिर से करारी चोट देने को तैयार है, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली।
तापसी पन्नू ने निभाया है न्याय की तलाश में कभी हार न मानने वाली वकील का किरदार
तापसी पन्नू स्टारर कोर्टरूम ड्रामा रोजमर्रा की परेशान और नजरअंदाज करने वाली खबरों और महिलाओं पर होते जुल्म की संवेदनशील कहानी को पेश करती है। ट्रेलर में तापसी एक ऐसी वकील के रूप में नजर आई हैं, जो न्याय की तलाश में कभी हार नहीं मानती। फिल्म समाज की उन अंधेरी सच्चाइयों पर रोशनी डालती है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
ट्रेलर में उठाए गए हैं तेज इन्वेस्टिगेशन, कोर्टरूम टकराव और नैतिकता पर सवाल
2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक बेचैन करने वाले नोट से होती है, जिसमें तापसी पन्नू का किरदार न्याय के लिए लड़ता दिखता है, जबकि कनी कुसरुति कहानी का इमोशनल कोर बनाती हैं। ट्रेलर में तेज इन्वेस्टिगेशन, कोर्टरूम टकराव और नैतिकता पर सवाल उठाए गए हैं।
यह सिर्फ एक कानूनी लड़ाई नहीं है, बल्कि समाज की जवाबदेही, नैतिकता और आने वाली पीढ़ी के भविष्य पर गहरे सवाल खड़े करती है। फिल्म में तापसी पन्नू और कनी कुसरुति के साथ रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।
रोजमर्रा की सच्चाइयों को सामने लाने वाली कहानी है 'अस्सी'
प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताया, “टी-सीरीज में हम ऐसी सार्थक कहानियों को सपोर्ट करते हैं जो बताए जाने लायक हैं। 'अस्सी' ऐसी ही कहानी है जो रोजमर्रा की सच्चाइयों को सामने लाती है। अनुभव ने इसे बहुत सच्चाई से बनाया है और तापसी ने परफॉर्मेंस में ईमानदारी लाई है। यह फिल्म सोचने पर मजबूर करने वाली है।
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा, “मेरी फिल्में कहानी के मूल तक पहुंचती हैं। 'अस्सी' ने मुझे ठीक उसी जगह छुआ, जहां इसे छूना था। रोज की खबरों से ली गई ये कहानी नजरअंदाज करने वाली सच्चाइयों को दिखाती है। तापसी इसके लिए सबसे सही हैं। भूषण कुमार जैसे प्रोड्यूसर का साथ मिलना हमें सही दिशा में ले गया।
सामान्य नहीं हैं हमारे आस-पास हो रही अपराध की घटनाएं
तापसी पन्नू फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया, “ये कहानियां अब सामने लाने का समय है। हम रोज अपराध की खबरें पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य नहीं मानना चाहिए। ये घटनाएं हमारे आस-पास हो रही हैं और बढ़ रही हैं। कभी-कभी ये सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि हमारी चुप्पी और कमजोर कोशिशों के बारे में भी हैं। फिल्म में काम के दौरान मैं बहुत इमोशनल हो गई, क्योंकि ये आपको सच्चाई से रूबरू कराती है।
20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 'अस्सी'
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' का निर्माण बनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन के साथ मिलकर गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने किया है। निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा हैं। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10