Vishwanath and Sons: सूर्या की नई फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' का फर्स्ट लुक जारी, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा
खबर सार :-
Vishwanath and Sons Release Date: सूर्या की 46वीं फिल्म का नाम विश्वनाथ एंड संस रखा गया है, जिसके फर्स्ट लुक में वह एक दिल को छू लेने वाले पिता के अवतार में दिख रहे हैं। इस बीच, RJ बालाजी के डायरेक्शन में बनी उनकी एक्शन एंटरटेनर फिल्म करुप्पु, स्टेट असेंबली इलेक्शन के बाद रिलीज़ होने वाली है।
खबर विस्तार : -
Vishwanath and Sons: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (Actor Suriya) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुचर्चित फ़िल्म, पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पहले इस फिल्म को "सूर्या 46" के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब मेकर्स ने इसके ऑफिशियली नाम और रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। सूर्या की नई फिल्म का टाइटल ‘विश्वनाथ एंड संस’है। इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। जिससे दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Vishwanath and Sons: फिल्म का पोस्टर जारी
इस पोस्टर में सूर्या (Actor Suriya) एक ऊंची बिल्डिंग के अंदर खड़े हैं, उनकी गोद में एक छोटा बच्चा है। दोनों के चेहरों पर हल्की मुस्कान फ़िल्म की इमोशनल कहानी की ओर इशारा करती है। फ़िल्म को एक फ़ैमिली ड्रामा बताया गया है, जो रिश्तों की गहराई और भावनाओं को पर फोकस करती है। फिल्म को वेंकी एटलुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। सूर्या के साथ रवीना टंडन और ममिता बैजू भी अहम रोल में होंगी।
Vishwanath and Sons: कब रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने यह भी घोषणा की है कि फिल्म "विश्वनाथ एंड संस" जुलाई 2026 में रिलीज होगी। हालांकि रिलीज की सही तारीख अभी अनाउंस नहीं की गई है। फिल्म का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार दे रहे हैं। कुल मिलाकर, पोस्टर से साफ है कि इस बार सूर्या एक अलग और दिल को छू लेने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Aspirants Season 3: एस्पिरेंट्स के सीजन 3 के रिलीज का ऐलान
प्राइम वीडियो की हिट सीरीज़ "एस्पिरेंट्स" के तीसरे सीज़न का इंतज़ार खत्म होने वाला है। प्राइम वीडियो ने इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। यह सीरीज़ 13 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन लीड रोल में हैं, जबकि जतिन गोस्वामी नए रोल में हैं।
दरअसल TVF ने वेब सीरीज़ "एस्पिरेंट्स" के ज़रिए इन एस्पिरेंट्स की अनकही कहानियों को दिखाया है। पहला सीज़न 2021 में रिलीज़ हुआ था और इसे बहुत तारीफ़ मिली थी। इसे देखते हुए, मेकर्स ने सीरीज़ के तीसरे सीज़न की घोषणा की है, जो Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगा। दर्शक "एस्पिरेंट्स सीज़न 3" का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10