Sumona Chakravarti: कई साल तक दर्द सहती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, आखिर करानी पड़ी सर्जरी, इस गंभीर बीमारी से जुझ रही थीं एक्ट्रेस
खबर सार :-
कपिल शर्मा के शो की बेस्ट कॉमेडियन में से एक सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों पर्दे से दूर हैं। खबर है कि पिछले 2 महीनों से वो सिनेमा से दूर है। हालांकि एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में जानकारी दी है।
खबर विस्तार : -
Sumona Chakravarti: कपिल शर्मा के शो की मशहूर कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती पिछले 2 महीनों से अचानक पर्दे से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी है कि वो हेल्थ से जुड़ी परेशानी से परेशान थीं। एक्ट्रेस ने जिस बीमारी के बारे में जानकारी दी वह काफी चौंकाने वाला है।
Sumona Chakravarti: एंडोमेट्रियोसिस नाम की गंभीर बीमारी से जुझ रही थीं सुमोना
सुमोना ने अपने हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो एंडोमेट्रियोसिस नाम की गंभीर बीमारी से जुझ रही थी। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि मई 2026 में इसकी सर्जरी कराई थी, जिसके बाद रिकवर करने में जुटी हैं। बता दें कि 38 साल की एक्ट्रेस के इस बीमारी के खुलासा होने के बाद उनके फैंस जल्द ही उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सुमोना ने हिम्मत बांधते हुए कहा कि वह मरते दम तक एक्टिंग करती रहेंगीं। उन्होंने आगे बताया कि यह बीमारी उन्हें कई सालों से थी, जिसके लिए वो दवाइयां भी ले रही थीं, लेकिन जब इतनी कोशिशों के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं आया तो 4 मई को उनको सर्जरी करानी पड़ी। उनका कहना है कि सर्जरी के बाद वो बेड रेस्ट पर थीं और अब वो अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं।
Sumona Chakravarti: हालात पहले से बेहतर- सुमोना
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैलो 2 महीने बाद वापस लौटने के लिए मैं बहुत खुश हूं। पिछले 2 महीने से मैं गायब थी। मैं जानबूझकर सोशल मीडिया से दूर थी। 4 मई को एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए मैंने सर्जरी कराई थी। मैंने बिना सर्जरी के इससे जूझने की कोशिश की लेकिन मैं असफल रही। हर मुमकिन कोशिश के बाद बीमारी काफी बढ़ गई और सर्जरी ही इकलौता रास्ता था। मैं पिछले 2 महीने से मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर काम कर रही थी। उन्होंने आगे बताया कि वो अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।
Sumona Chakravarti: सिनेमा के कई सितारों ने जल्द ठीक होने की कामना की
सुमोना ने कहा कि वह अपनी बीमारी का खुलासा लोगों की सहानुभूति बटोरने के लिए नही कर रही हैं। वो इस बीमारी के बारे में अन्य महिलाओं को जागरुक करना चाहती हैं। उनका कहना है कि बीमारी के इस दौर ने उनकी जिंदगी जीने का पूरा नजरिया ही बदल दिया है। उनके पोस्ट में कमेंट के माध्यम से सिनेमा जगत के करण वीर ग्रोवर, अर्जुन बिजलानी और आरती सिंह समेत की सितारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
ये भी पढ़ें: Celina Jaitly: तलाक और भाई की चिंता से टूटीं सेलिना जेटली, मुश्किल वक्त में प्रीति जिंटा बनीं सबसे बड़ा सहारा
अन्य प्रमुख खबरें
-
साउथ स्टार तेजा सज्जा ने गर्लफ्रेंड मौर्य से की सगाई
2026-11-16
-
कमजोर पड़ रहे भोजपुरी सिनेमा को मोहनजी की 'सइयां हमार' ने दी नई उम्मीद
2026-11-16
-
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गोल्डी ढिल्लों की खुली धमकी
2026-11-16
-
एआई और डिजिटल पहचान के दुरुपयोग पर जताई चिंता
2026-11-16
-
रामायण ने छीना 'धुरंधर' का ताज, 11वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-11-16
-
'4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा का दावा
2026-11-15
-
मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान-सोनू सूद
2026-11-15
-
हंसी और मस्ती का डबल डोज लेकर लौटे टिटू मामा, 'ढिंडोरा 2' का ट्रेलर जारी
2026-11-14
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12