Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
खबर सार :-
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित मूवी टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। टॉक्सिक का टीजर हिंदी में भी रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी यश के किरदार राया के आसपास घूमती है। फिल्म में यश का अंदाज पूरी तरह से अलग नजर आया है। मूवी में यश का जबरदस्त लुक दिख रहा है।
खबर विस्तार : -
Toxic Movie Teaser : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। शुक्रवार को फैंस का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है।
Action और Intense Drama से भरा हुआ है टीजर
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने फिल्म का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "अब धमाल मचने वाला है। फिल्म टॉक्सिक टीजर- हिंदी अब रिलीज हो चुका है। टॉक्सिक 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 1 मिनट 55 सेकंड का टीजर पूरी तरह से एक्शन और इंटेंस ड्रामा से भरा हुआ है। टीजर की शुरुआत यश के किरदार राया को यह बताते हुए होती है कि यह जंग अलग है। शुरुआत में लड़ाई के साथ कभी सर्कस का माहौल नजर आता है, तो कभी ईस्ट एशियन स्टाइल का बैकग्राउंड दिखता है।
Teaser में दिखा है यश का जबरदस्त लुक और ट्रांसफॉर्मेशन
टीजर को देखकर फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी यश के किरदार 'राया' के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, इसका सबसे बड़ा आकर्षण यश का जबरदस्त लुक और ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसका फैंस कई समय से इंतजार कर रहे थे। इस बार वे पूरी तरह नए अंदाज में नजर आए हैं।
इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म में महिला पात्रों के किरदार रिवील कर दिए थे। इनमें कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में हैं, नयनतारा गंगा के किरदार में दिखेंगी, तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में हैं और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी।
फिल्म में दिखेगा Action, Style और World Class Visuals का भरपूर मिश्रण
फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम जैसी भाषाओं में डबिंग भी की जाएगी। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नेशनल अवार्ड विजेता गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म में एक्शन, स्टाइल और वर्ल्ड-क्लास विजुअल्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। वहीं, हाई-ऑक्टेन एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी ने नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खाम्फाकडी के साथ कोरियोग्राफ किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25