जबलपुर क्रूज हादसे पर सोनू सूद ने उठाई सुरक्षा की मांग, लाइफ जैकेट की अनिवार्यता की अपील
खबर सार :-
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में हुए जबलपुर हादसे में दुख जताते हुए कहा कि सरकार को लाइफ जैकेट को अनिवार्य नियम में लाना चाहिए।
खबर विस्तार : -
Jabalpur cruise accident:मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल की शाम को बरगी डैम में क्रूज पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई और अब तक 6 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे पर सियासी गलियारों से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स ने अपना दुख जता रहे हैं। बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होने सरकार से गुजारिश करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए लाइफ जैकेट को अनिवार्य कर देना चाहिए।
लाइफ जैकेट अनिवार्य
सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि कुछ समय पहले मैने बिहार में हुई नाव दुर्घटना के बारे में ट्वीट किया था और हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य करने की अपील की थी। इसके बाद वृंदावन में घटना हुई, और अब मध्य प्रदेश में इसी तरह कई और जाने गई।
कड़ी जवाबदेही
सोनू सूद ने अपने एक्स पर पोस्ट में सवाल के साथ सुझाव करते हुए लिखा कि कितनी और जाने जाएंगी अब इसे अनिवार्य करने का समय आ गया है कि कोई भी यात्री बिना लाइफ जैकेट के नाव पर रवाना न हो। हमें एक सरकारी पोर्टल की भी आवश्यकता है, जहां हर यात्रा से पहले सभी यात्रियों के लाइफ जैकेट पहने होने का समय-सटैम्प्ड प्रमाण अपलोड किया जाए। केवल कड़ी जवाबदेही ही जाने बचा सकती है।
दिल दहला देने वाली घटना
मध्य प्रदेश के जबलपुर के क्रूज घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर किसी का मन विचलित हो जाए। इस हादसे में अब तक कुल 9 लोगों की जानें गई हैं और 6 लोगों के गायब होने की खबर है। अब तक कुल 22 यात्रियों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10