Sidharth Malhotra: पिता के निधन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी कियारा आडवाणी ने किया भावुक पोस्ट
खबर सार :-
Sidharth Malhotra's Father Death: बॉलीवुड से दुखद खबर आ रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है, एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की है। अब कियारा आडवाणी ने भी अपने ससुर के साथ एक फोटो शेयर की है और एक इमोशनल नोट लिखा है।
खबर विस्तार : -
Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन (Sunil Malhotra Passed Away) हो गया। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन से परिवार में शोक की लहर है। सिद्धार्थ ने मल्होत्रा 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने भी भावुक पोस्ट कर अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी है। करण जौहर, महीप कपूर, नेहा धूपिया और मनीष मल्होत्रा समेत कई स्टार्स ने कियारा के पोस्ट पर शोक संदेश शेयर किए।
कियारा ने किया भावुक पोस्ट
कियारा (Kiara Advani) ने अपनी शादी की एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शुरू से ही उनके ससुर ने उन्हें खुले दिल, गहरी समझ और बिना शर्त प्यार से गले लगाया। उन्होंने लिखा, "आपका अपनापन हमेशा रहा। परिवार के लिए आपका प्यार आपके हर काम के दिल में था। आपकी कहानियाँ, आपकी हँसी और आपका शांत स्वभाव हमेशा मेरे साथ रहेगा। आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और गहरे, अटूट प्यार की विरासत छोड़ गए हैं। यह आपके बच्चों, नाती-पोतों और हम सभी में ज़िंदा रहेगा जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य मिला। आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको हमेशा याद किया जाएगा, हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद किया जाएगा।"
13 फरवरी को हुआ था निधन
बता दें कि सुनील मल्होत्रा (Sunil Malhotra) मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे और 13 फरवरी को दिल्ली में उनका निधन हो गया। कई फिल्मी हस्तियों ने मल्होत्रा परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया। सिद्धार्थ उनके बहुत करीब थे। उन्हें अक्सर सिद्धार्थ के साथ देखा जाता था। वह अपने बेटे की फिल्मों की स्क्रीनिंग में भी शामिल होते थे। 2024 में, सिद्धार्थ के पिता सिद्धार्थ की फिल्म योद्धा की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। हालांकि, उस समय उन्हें व्हीलचेयर पर देखा गया था। 2023 में सिद्धार्थ और कियारा की शादी के समय भी सुनील मल्होत्रा की तबीयत ठीक नहीं थी। उस समय भी उन्हें व्हीलचेयर पर देखा गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10