'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
खबर सार :-
सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी स्टारर मूवी ओ रोमियो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। रोमांस और एक्शन से भरपूर मूवी में दर्शकों को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री पसंद आई। फिल्म के डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी को दर्शकों ने सराहा है। मल्टीस्टारर मूवी में नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, शक्ति कपूर व फरीदा जलाल का रोल दमदार है। माचिस व इश्किया जैसी फिल्म बनाने वाले विशाल भारद्वाज का डायरेक्शन शानदार है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी रोमांस और एक्शन दोनों का मिक्स कॉकटेल है। अब फिल्म देखकर आए दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में शाहिद और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री सबसे ज्यादा शानदार लगी, वहीं एक्शन भी धांसू है।
फिल्म के डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी को दर्शकों ने सराहा
पहला शो देखकर निकले दर्शक ने बताया कि फिल्म बहुत अच्छी है और कई ऐसे एलिमेंट फिल्म में मौजूद हैं जो फिल्म को बोरिंग नहीं होने देते। उन्होंने कहा, "फिल्म का डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी दोनों ही बहुत बढ़िया हैं और स्क्रीन पर शाहिद और तृप्ति डिमरी की जोड़ी जमी है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ही फिल्म को बूस्ट करने का काम कर रही है। नाना पाटेकर का रोल फिल्म में काफी छोटा है लेकिन दमदार है।
फिल्म में धांसू तरीके से शूट किया गया है एक्शन सीन्स
वहीं, दूसरे दर्शक ने कहा, "माचिस और इश्किया जैसी फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज का डायरेक्शन इस फिल्म में भी काफी अच्छा है। शाहिद कपूर ने खूंखार रोल को बहुत अच्छे तरीके से स्क्रीन पर प्ले किया है और तृप्ति के साथ उनकी जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। फिल्म में एक्शन सीन्स की भरमार है और हर सीन को धांसू तरीके से शूट किया गया है।
मेरा मानना है कि फिल्म हर किसी को एक बार जरूर देखनी चाहिए।मल्टीस्टारर फिल्म होने के सवाल पर दर्शक ने कहा, "फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, और शक्ति कपूर का रोल भी फिल्म में दमदार है, भले ही किरदार छोटे हैं, लेकिन सबकी अपनी कहानी है, और हर किरदार ने अपने रोल को बहुत अच्छे से निभाने की कोशिश की है।
एनिमल मूवी से प्रेरित दिखते हैं फिल्म के एक्शन सीन्स
एक अन्य दर्शक ने कहा, "विशाल भारद्वाज की वजह से फिल्म को देखने के लिए गया था, लेकिन फिल्म में हाई स्टाइल और लो कंटेंट है। जितना अच्छा फिल्म के लिए सोचकर गया था, उतनी ही निराशा के साथ वापस आया हूं। फिल्म की कहानी बहुत कमजोर है और हद से ज्यादा एक्शन दिखाने की कोशिश की गई है, जो कुछ सीन्स में बेवजह लगता है।
उन्होंने आगे बताया कि फिल्म के एक्शन सीन्स एनिमल से प्रेरित दिखते हैं। शुरुआत के सीन को देखकर लगता है कि ये पहले भी हम देख चुके हैं। वहीं एक महिला दर्शक ने बताया कि शाहिद का रोल एक रोमियो की तरह ही है, जो एक्शन से लेकर रोमांस तक में आगे है। फिल्म सभी को एक बार तो जरूर देखनी चाहिए क्योंकि कहानी अच्छी है और फिल्म में कई बड़े स्टार्स भी मौजूद हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10