Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
खबर सार :-
Salim Khan Health Update: फिल्म शोले के राइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
खबर विस्तार : -
Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के सीनियर स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान (Salim Khan) के पिता सलीम खान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पिता की बिगड़ती सेहत की खबर मिलते ही सलमान खान शूटिंग छोड़ तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान अपनी कार से हॉस्पिटल की तरफ भागते हुए दिख रहे हैं, उनके चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है। सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा खान को भी हॉस्पिटल में देखा गया। इसके अलावा अरबाज समेत परिवार के कई सदस्य भी अस्पताल पहुंचे।
Salim Khan Health Update: सलीम की सलामती के लिए फैंस कर रहें दुआ
हालांकि इस मामले में खान परिवार की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन 90 साल के सलीम खान की बिगड़ती सेहत की खबर से मनोरंजन जगत में टेंशन बढ़ गई है। शोले और जंजीर जैसी कई मशहूर फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम की सलामती के लिए कई फैंस दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के चलते हेल्थ इस्सू की वजह से सलमान (Salim Khan) के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी हेल्थ पर नज़र रख रही है। उनकी हालत अभी स्टेबल बताई जा रही है।
स्क्रीनराइटर के रुप में सलीम खान ने बनाई पहचान
सलीम खान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे राइटर के तौर पर दर्ज है, जिन्होंने सिनेमा की भाषा और हीरो की इमेज दोनों को नया रूप दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक एक्टर के तौर पर की थी। 1960 के दशक में, उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी। इस दौरान, उन्हें एहसास हुआ कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग ही उनकी असली ताकत है।
फिर उन्होंने स्क्रीनराइटिंग की तरफ रुख किया, और यहीं से उनका असली सफर शुरू हुआ। राइटिंग की दुनिया में सलीम खान की किस्मत तब बदली जब उन्होंने लिरिसिस्ट जावेद अख्तर के साथ जोड़ी बनाई। यह जोड़ी "सलीम-जावेद" के नाम से मशहूर हुई। साथ मिलकर, उन्होंने ऐसी कहानियां और डायलॉग लिखे जिन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरीं और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।
Salim Khan Health Update: सलीम-जावेद की मशहूर जोड़ी
- शोले
- जंजीर
- दीवार
- सीता और गीता
- डॉन
- हाथे मेरे साथी
- मिस्टर इंडिया
सलीम-जावेद की फिल्मों में "ज़ंजीर," "दीवार," "शोले," और "डॉन" जैसी कल्ट क्लासिक्स शामिल हैं। इन फिल्मों के ज़रिए उन्होंने समाज के गुस्से, संघर्ष और उम्मीदों को बड़े पर्दे पर उतारा। "ज़ंजीर" और "दीवार" जैसी फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को "एंग्री यंग मैन" का टैग दिलाया। सलीम खान की क्रिएटिव काबिलियत ने फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मदद की। अब जब वह अस्पताल में भर्ती हैं, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनकी सेहत को लेकर परेशान है और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10