ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
खबर सार :-
अभिनेत्री सैयामी खेर व अभिनेता गुलशन देवैया स्टारर मूवी 8 एएम मेट्रो ओटीटी पर रिलीज हुई है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही हैं। फिल्म की अभिनेत्री सैयामी ने इस मूवी को दिल के बेहद करीब बताया है। फिल्म 11 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, दर्शकों की ओर से फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। फिल्म की कहानी और गानों को काफी सराहा गया था।
खबर विस्तार : -
मुंबई : अक्सर लोग मेंटल हेल्थ जैसे मुद्दों पर बात करने से कतराते हैं, लेकिन इस अवस्था के दौरान पीड़ित का दर्द क्या होता है, वो हिंदी ड्रामा '8 एएम मेट्रो' के जरिए दर्शाया गया है। फिल्म में अभिनेत्री सैयामी खेर और अभिनेता गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में हैं।
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही यह फिल्म
सोमवार को अभिनेत्री सैयामी ने बताया कि यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया। इसमें वे अपने सह-कलाकार गुलशन देवैया के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "फिल्म '8 एएम मेट्रो' एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें गहरी भावनाएं थीं।
हमारे निर्देशक राज आर ने इस कहानी को पूरी ईमानदारी और यकीन के साथ बनाया था, और जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी, तो वह मेरे दिल को छू गई थी और लंबे समय तक मेरे साथ रही थी। मुझे गुलशन की एक्टिंग को करीब से देखने का मौका मिला, और उनका अभिनय बहुत ही खूबसूरत, शांत और धैर्य से भरा हुआ था।
हमारे पास बड़ा बजट, शोर-शराबा नहीं था, बल्कि, सच्चाई थी
उन्होंने आगे लिखा, "हमारे पास बड़ा बजट या शोर-शराबा नहीं था, बल्कि, सिर्फ सच्चाई थी, और किसी तरह यह फिल्म अपने दर्शकों तक पहुंच सकी थी। आपका प्यार, संदेश और फिल्म से आप सभी का जुड़ाव ही इसे आगे बढ़ा सका था। इसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अगर आप एक शांत और सोचने वाली शाम बिताना चाहते हैं… तो हमारे साथ इस सफर पर जरूर आइए।
11 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
यह फिल्म 11 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म थिएटर में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसे दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी। फिल्म की कहानी और गानों को काफी सराहा गया था।
मानवीय संबंधों और भावनाओं पर आधारित एक शांत कहानी
रचाकोंडा द्वारा निर्देशित यह फिल्म मानवीय संबंधों और भावनाओं पर आधारित एक शांत कहानी है। फिल्म की कहानी दो ऐसे अजनबियों के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मुलाकात सुबह 8 बजे वाली मेट्रो में होती है। दोनों मेट्रो में एक ही कोच में सवार होते हैं। शुरुआत में दोनों अजनबी होते हैं, लेकिन फिर थोड़ी सी जान-पहचान के बाद रिश्ता आगे बढ़ता है कि दोनों के दिल एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10