अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत 'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और कॉमेडी का दिखा तड़का
खबर सार :-
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह मूवी साल 2020 में आई विक्रांत मैसी-यामी गौतम की गिन्नी वेड्स सनी का सीक्वल है। ट्रेलर में अविनाश पहलवानी के अंदाज में ताकतवर व मजाकिया दिख रहे हैं। मेधा शंकर का मॉडर्न स्टाइल और कॉन्फिडेंस स्क्रीन पर खूब छा रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 अप्रैल को रिलीज होगी।
खबर विस्तार : -
मुंबई : अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण है, जिसके ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
ट्रेलर में पहलवान के रोल में नजर आ रहे हैं अविनाश
2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में अविनाश पहलवान के रोल में नजर आ रहे हैं, तो मेधा मॉडर्न लड़की की भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अविनाश के पहलवानी और दुकान के काम के कारण रिश्तों में अड़चनें आती हैं। मेधा शंकर काफी मॉडर्न हैं और कॉल सेंटर में काम करती हैं, जिसके कारण उसे सही रिश्ता नहीं मिल पाता।
सच्चाई बताए बिना तय कर देते हैं शादी
इसमें दोनों के माता-पिता एक योजना बनाते हैं। वे अपने बच्चों की सच्चाई बताए बिना शादी तय कर देते हैं। शादी से पहले अविनाश और मेधा एक-दूसरे से झूठ बोलते हैं, जहां मेधा सीधी-सादी लड़की का लुक अपनाती है, जबकि अविनाश बताता है कि उनका एक स्टार्टअप है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोनों को एक-दूसरे की सच्चाई पता चल जाती है।
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है 'गिन्नी वेड्स सनी 2'
ट्रेलर में अविनाश पहलवानी के अंदाज में ताकतवर और मजाकिया दिख रहे हैं, तो वहीं मेधा शंकर का मॉडर्न स्टाइल और कॉन्फिडेंस स्क्रीन पर खूब छा रहा है। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की नोक-झोंक और भावनाओं को भी अच्छे से दिखाती है।
24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
रोमांटिक-कॉमेडी सीक्वल 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जी स्टूडियोज की फिल्म है। इसके निर्माता विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल हैं। इसमें प्रशांत झा ने लेखन और निर्देशन किया है। फिल्म में मेधा और अविनाश के अलावा, लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, और अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विक्रांत मैसी-यामी गौतम की 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल है यह फिल्म
यह फिल्म साल 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन पुनीत खन्ना ने किया था। यह फिल्म दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित थी, जिसमें एक सुलझी हुई लड़की (गिन्नी) और एक बेताब प्रेमी (सनी) की कहानी को दिखाया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25