तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
खबर सार :-
Ranveer Singh New threat: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक नई धमकी मिली है। इस बार, उन्होंने उन्हें नहीं, बल्कि उनके स्टाफ को निशाना बनाने की धमकी दी है।
खबर विस्तार : -
Ranveer Singh Death Threat: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को एक बार फिर धमकी मिली है। यह धमकी लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम से दी गई है। इससे पहले रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद 10 फरवरी को रणवीर सिंह को पहली धमकी दी गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों को पुलिस में शिकायत करने पर फिर से धमकी मिली। रणवीर सिंह को यह धमकी वॉयस नोट के जरिए भेजी गई। जिसमें एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। धमकी के आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Ranveer Singh: धमकी में रणवीर सिंह का नाम
बता दें कि दोनों को पुलिस शिकयत करने पर फिर से धमकी मिली है। इस धमकी वाले मैसेज में कथीत तौर पर रणवीर सिंह का नाम लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने ही रोहित शेट्टी को पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी थी। उनके मैनेजर और परिवार की गतिविधियों के बारे में जानकारी होने का दावा करते हुए, मैसेज में गंभीर नतीजों की चेतावनी दी गई है, जिसमें कहा गया है, "अब हम तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी।
हैरी बॉक्सर ने धमकी क्या कुछ कहा
हैरी बॉक्सर ने एक्टर (Ranveer Singh) को धमकी देते हुए कहा, "सभी भाइयों को राम राम, मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैरी बॉक्सर हूं। आज का वॉइस नोट सभी बॉलीवुड वालों के लिए है, खासकर रणवीर सिंह के लिए। रणवीर सिंह तुम्हारा वो इलाज करेंगे कि तुम्हारी 7 पुस्तें याद रखेंगी। रणवीर सिंह तुम्हें ज्यादा शौक है सलाह देने का, कि सर जाओ शिकायत करो थाने में। ठीक, तूने भी कर दी शिकायत थाने में... कोई बात नहीं है। अब मेरी बात सुनो, हमारे पास सभी मैनेजर और तुम्हारे साथ काम करने वालों की पूरी डिटेल्स हैं, वे कब ऑफिस जाते हैं, कब वापस आते हैं, उनके घर और उनके परिवार कहां रहते हैं।
"तुम्हारे को कुछ नहीं बोलेंगे हम, इनकी ऐसी तैसी करना चालू करेंगे। जो तुम्हारे नीचे काम करते हैं, तभी तुम्हें बता चलेगा। टाइम रहते लाइन में लग जाओ।" रणवीर सिंह, तुम अपनी बात से पलट गए, इसलिए मैं तुम्हारे लिए एक वॉइस नोट छोड़ रहा हूं।" अब, तुम और रोहित शेट्टी, दोनों ध्यान से सुनो। मैं बॉलीवुड से कह रहा हूं, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, जिसको भी हम फोन करें, नहीं तो बाद में देखेंगे कि क्या करते हैं। दूसरी बात, हमने आज पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है।"
Ranveer Singh Death Threat: ऑडियो मैसेज की जांच में जुटी पुलिस
उधर मुंबई पुलिस इस ऑडियो मैसेज को लेकर सावधानी बरत रही है, जिसे कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर ने जारी किया है। ऑडियो असल में गैंग से जुड़े किसी व्यक्ति का है या नहीं, यह जांच के बाद ही कन्फर्म हो पाएगा। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि बिश्नोई गैंग के खास लोगों में से एक हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा था और 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मीडिया के ज़रिए ये ऑडियो मैसेज पुलिस तक पहुंचा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10