Lalbaugcha Raja: 'लालबागचा राजा' के दर्शन कर रणवीर सिंह ने लिया 1000 लड़कियों को पढ़ाने का संकल्प
खबर सार :-
Ranveer Singh Visits Lalbaugcha Raja: एक्टर रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'प्रलय' में व्यस्त हैं। इसी बीच, कल उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन किए।
खबर विस्तार : -
Lalbaugcha Raja Ranveer Singh: हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के सबसे मशहूर 'लालबागचा राजा' के दरबार में भारी भीड़ उमड़ती है। आम भक्तों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्रिटी तक, हर कोई बप्पा का आशीर्वाद लेने आता है। हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारे लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर इन सेलेब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
रणवीर सिंह ने 1000 लड़कियों को पढ़ाने का लिया संकल्प
इसी बीच, बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह भी भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंचे। साथ ही उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें लाला बाग के राजा के दरबार में देखा जा सकता है। इसमें एक्टर नंगे पैर पंडाल में आते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है और वे काफी खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने बप्पा के दर्शन कर प्रार्थना की। इसके बाद वे फैंस से भी रूबरू हुए।
मंदिर परिसर में रणवीर सिंह को देख लोगों की भीड़ उनसे मिलने के लिए पहुंचने लगी। बप्पा के दर्शन करके वे जब बाहर आए तो बड़ी संख्या में फैंस जुट गए। वहीं बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद, रणवीर अपनी कार की ओर बढ़े और जाते समय फैंस को हाथ हिलाकर अलविदा कहा और कई लोगों से हाथ भी मिलाया।
दीपिका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गए रणवीर
लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। उन्हें अपनी गर्भवती पत्नी को भीड़ से बचाते हुए देखा गया। दीपिका अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में हैं। रणवीर सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वह और दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस कपल की पहले से ही 'दुआ' नाम की एक बेटी है। हाल ही में, दुआ के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने मैटरनिटी शूट की तस्वीरें शेयर की थीं।
'लालबागचा राजा' के दरबार में लगा सितारों का जमघट
एक्टर रितेश देशमुख अपनी पत्नी, एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूज़ा के साथ लालबागचा राजा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह कपल साधारण पारंपरिक कपड़ों में पंडाल में आता हुआ दिख रहा है, वे भक्तों की भीड़ के बीच एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं। इसके अलावा, प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख (एक्टर जैकी भगनानी की बहन) अपने पति, विधायक धीरज देशमुख के साथ मशहूर देवता के दर्शन करने पहुंचीं।
पारंपरिक कपड़ों में सजे इस कपल ने पूजा-अर्चना की और बप्पा का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद, उन्होंने पैपराज़ी के लिए पोज़ भी दिए। इस दौरे के दौरान एक खास पल ने सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दीपशिखा के चेहरे पर सिंदूर लगा हुआ था और धीरज उसे ठीक करते हुए दिखे इस हरकत ने फैंस का दिल जीत लिया। लालबागचा राजा के पंडाल में एक्टर अभिषेक कुमार और प्रिंस नरूला भी नज़र आए। पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे दोनों ही बप्पा का आशीर्वाद लेने जाते हुए काफी खुश दिख रहे थे। एक और वीडियो में उन्हें बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए लंबी लाइन में खड़े देखा गया।
ये भी पढ़ेंः- मध्य प्रदेश के जंगल में विराजमान हैं गजानन, नर्मदा दर्शन से पहले धरहर गणेश मंदिर में मत्था टेकते हैं श्रद्धालु
तारक मेहता... की दयाबेन भी पहुंची बप्पा के दरबार
एक्ट्रेस संदीप धर भी दर्शन करने पहुंचीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह पारंपरिक कपड़ों में बप्पा का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं और पोस्ट का कैप्शन "लालबागचा राजा" लिखा है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम लोकप्रिय अभिनेत्री दिशा वकानी (दयाबेन) अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। वह गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ी पहने हुए थीं और मीडिया व भीड़ से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था।
ये भी पढ़ेंः- गणेश चतुर्थी: बॉलीवुड मना रहा उत्सव, अभिजीत गा रहे बप्पा के गीत
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक
2026-09-19
-
Oscar 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', हनुमान अंश को छोड़ा पीछे
2026-09-19
-
हेमा मालिनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
2026-09-17
-
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं
2026-09-16
-
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे
2026-09-16
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09