Dhurandhar Box Office Collection: 'धुरंधर-2' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म, 'बाहुबली-2' का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
खबर सार :-
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फ़िल्म "धुरंधर 2" रिलीज़ के 20वें दिन भी दर्शकों का उत्साह ज़बरदस्त बना हुआ है। 19 मार्च को रिलीज़ हुई इस मेगा-ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ने न सिर्फ़ बॉलीवुड के सूखे को खत्म किया, बल्कि कभी अजेय माने जाने वाले "बाहुबली 2" के किले को भी ढहा दिया।
खबर विस्तार : -
Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर फिल्म, 'धुरंधर 2: द रिवेंज,' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के 20 दिन पूरे होने के बाद भी बॉस ऑफिस पर फिल्म का दबदबा कायम है। धुरंधर 2 बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। खास बात यह है कि फिल्म ने भारत में 'बाहुबली 2: द कंक्लूज़न' के लाइफ़टाइम घरेलू कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
Dhurandhar Box Office Collection: धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे
Sacnilk के अनुसार, फ़िल्म ने अपने 20वें दिन ₹10.10 करोड़ की कमाई की। हालांकि हफ़्ते के बीच में कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, फिर भी कुल घरेलू कलेक्शन ₹1,033.37 करोड़ तक पहुंच गया है। इस आंकड़े के साथ, 'धुरंधर 2' ने 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जो ₹1,030.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 674 करोड़ से ज्यादा और दूसरे हफ्ते में 263 करोड़ से अधिक की कमाई कर ‘धुरंधर 2’ ने मजबूत नींव रखी थी, जिसका फायदा इसे लगातार मिल रहा है।
धुरंधर 2 के निशाने पर अब पुष्षा 2
अब धुरंधर 2 के निशाने पर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर है, जो ₹1,234.10 करोड़ है। 20 दिनों के बाद 'धुरंधर 2' की दुनिया भर में कुल कमाई 1641.21 करोड़ हो गई है। यह फिल्म दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 'पुष्पा 2' ने दुनिया भर में 1785 करोड़ की कमाई की और भारत में 1,234 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। 'धुरंधर 2' की अभी दुनिया भर में कमाई 1641 करोड़ है। पुष्पा 2 को पीछे छोड़ने के लिए इसे अभी भी लगभग 145 करोड़ कमाने की जरूरत है।
इन फिल्म को चटाई धूल
फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह आने वाले दिनों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। अगर वीकेंड पर फिर उछाल आता है, तो ‘धुरंधर 2’ के लिए नया इतिहास रचना मुश्किल नहीं होगा। इससे पहले, 'धुरंधर 2' पहले ही 'K.G.F: Chapter 2,' 'RRR,' और 'Kalki 2898 AD' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी थी। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर 2' की लगातार सफलता भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में अपनी जगह पक्की कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10