Inspector Avinash 2 : फिर वर्दी पहनकर पर्दे पर छाने वाले हैं अभिनेता रणदीप हुड्डा, इस वेब सीरीज में फैंस को देखने को मिलेगा पावरफुल अंदाज
खबर सार :-
रणदीप हुड्डा की एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश 2 के दूसरे सीजन का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। अभिनेता रणदीप हुड्डा इस सीजन में ऐसे पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे, जो सिस्टम से लोहा लेगा। यह सीरीज यूपी पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अविनाश मिश्रा के वास्तविक जीवन पर आधारित है। इसमें रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा 2 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
खबर विस्तार : -
Inspector Avinash 2 : अभिनेता रणदीप हुड्डा एक बार फिर वर्दी पहनकर पर्दे पर छाने वाले हैं। सोमवार को एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश-2' के मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया। यह टीजर अभिनेता के चर्चित किरदार अविनाश मिश्रा की पावरफुल वापसी का संकेत देता है।
रणदीप ने इंस्टाग्राम पर पेश की सीरीज की पहली झलक
रणदीप ने इंस्टाग्राम पर सीरीज की पहली झलक पेश की। वीडियो में वे एक ऐसी दुनिया में नजर आ रहे हैं, जो पहले से कहीं ज्यादा भव्य और खतरनाक है। हाई-ऑक्टेन एक्शन और जबरदस्त तनाव के साथ, यह सीजन 'बड़े दांव' और 'मुश्किल लड़ाइयों' की ओर इशारा करता है। रणदीप ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "यूपी का महाकाल, इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा वापस आ गया है और इस बार होगा असली तांडव।
डार्क और पेचीदा चैप्टर को दिखाएगी इस बार की कहानी
यह सीरीज 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश के उसी पुराने और चुनौतीपूर्ण बैकग्राउंड में ले जाएगा। हालांकि, इस बार की कहानी अविनाश मिश्रा के जीवन के डार्क और पेचीदा चैप्टर को दिखाएगी। इसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएगा, जो सिस्टम से लोहा लेगा। इस दौरान वह खुद को ऐसी परिस्थितियों में पाएगा, जहां उसकी नैतिकता और साहस की असली परीक्षा होगी।
सीरीज में रणदीप हुड्डा के साथ मंझे हुए कलाकारों की लंबी लाइन
इस सीरीज में रणदीप हुड्डा के साथ मंझे हुए कलाकारों की लंबी लाइन है। इसमें उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, शालीन भनोट, रजनीश दुग्गल और फ्रेडी दारूवाला समेत कई कलाकार शामिल हैं। इस सीरीज को नीरज पाठक ने निर्देशित किया है और जियो स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, नीरज पाठक और कृष्ण चौधरी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीरीज की पटकथा नीरज पाठक, संजय मासूम और समीर अरोड़ा ने लिखी है।
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है यह सीरीज
'इंस्पेक्टर अविनाश' सीजन 2 जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया है। यह सीरीज 2023 की लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का सीक्वल है। 'इंस्पेक्टर अविनाश' यूपी पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अविनाश मिश्रा के वास्तविक जीवन पर आधारित थी। इसमें भी रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10