रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
खबर सार :-
Ram charan upcoming movie peddi: राम चरण की अपकमिंग मूवी 'पेद्दी' सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म से पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पेद्दी का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर लोग इसके डबिंग को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Ram charan upcoming movie peddi: साउथ के सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म पेद्दी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसके डबिंग को लेकर लोग आश्चर्य हैं कि यह फिल्म हिंदी है या भोजपुरी? लेकिन मेकर्स ने उत्तर भारत के ऑडियंस तक पहुंचने के लिए इस फार्मुले का इस्तेमाल किया है। साउथ फिल्मों को तमिल ऑडियंस के साथ-साथ उत्तर भारत के दर्शक भी काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि इस फिल्म में भोजपुरी मिक्स डबिंग का इस्तेमाल किया गया है।
मेगा पावर स्टार राम चरण की अपकमिंग मूवी पेद्दी
मेगा पावर स्टार राम चरण की अपकमिंग मूवी पेद्दी के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने पूछा कि यह फिल्म हिंदी है या भोजपुरी? दरअसल पेद्दी एक तेलगु फिल्म है, लेकिन इसमें एक डॉयलाग 'खेलय हमार घमंड' है, के वजह से लोग इसे भोजपुरी फिल्म का नाम दे रहे हैं। पेद्दी के मेकर्स ने उत्तर भारत की जनता को ध्यान में रखते हुए भोजपुरी मिक्स वाली हिंदी डबिंग का इस्तेमाल किया है। यह फार्मुला टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंचने का जबरदस्त बिजनेस प्लान भी है। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में जहां हिंदी भाषा का ज्यादा इस्तेमाल होता है, वहां भोजपुरी और हिंदी मिक्स फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है।
साउथ की हिंदी डबिंग फिल्मों को बढ़ावा
सन, 2000 के दशक में जब बॉलीवुड में आधुनिकता को बढ़ावा मिलने लगा तब छोटे शहरों और गांव कस्बों के लिए सिनेमा से जुड़ाव कम होने लगा। इस बात पर गौर करते हुए कई साउथ फिल्मों को हिंदी डबिंग के साथ लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने लगी। उस समय में मनीष शाह ने इस पर गौर किया और साउथ फिल्मों के हिंदी डबिंग राइट्स खरीदने के बाद टीवी चैनलों को ऑफर किया। इसके बाद से आज परिणाम आपके सामने है।
'गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म्स' के संस्थापक मनीष शाह
साल 2000 में 'गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म्स' की स्थापना करने वाले मनीष शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि, उनकी सबसे पहली तेलगु भाषा फिल्म 'मास' थी, जो 2004 में डबिंग राइट्स में खरीदा गया था, जिसके बाद इसे हिंदी डबिंग के साथ 'मेरी जंग वन मैन आर्मी' के नाम से टीवी चैनल को 7 लाख रुपये में बेचा गया था। उस समय टीवी की टीआरपी 0.8 होती थी, लेकिन इस फिल्म के वजह से 1.2 रेटिंग के साथ दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
लोगों ने खूब पसंद किया
इस फिल्म के बाद से साउथ मूवी की हिंदी डबिंग में बाढ़ सी आ गई। टीवी चैनल और यूट्यूब के माध्यम से डबिंग फिल्में लोगों के घर-घर तक पहुंच गया था। इसका सबसे बड़ा सबूत साउथ की फिल्म 'केजीएफ' से दिखने को मिलता है। यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' हिंदी में डबिंग के साथ आपको गोल्डमाइन्स के यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी डबिंग में भी मिल जाएगा, जिसे करोड़ों लोगों ने पसंद किया। इस भोजपुरी डबिंग मूवी को यूट्यूब प्लेटफार्म पर 850 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।
उत्तर भारत के दर्शक तक पहुंच
पेद्दी को भोजपुरी डबिंग करने का एक ही उद्देश्य है कि इसे उत्तर भारत के उन दर्शकों तक पहुंचाया जाए, जो साउथ सिनेमा की मॉस ऑडियंस कहलाती है। शहर के साथ-साथ गांव, छोटे कस्बों तक आसानी से पहुंच सके। सिनेमा टिकट के आधार पर इसकी कमाई होती है, लेकिन गांव, कस्बों के मॉस ऑडियंस द्वारा इसे भारी मात्रा में रीच मिलता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10