Raja Shivaji: लंबी मूंछें-सिर पर पगड़ी... रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में सलमान खान के कैमियो ने लूटी महफिल
खबर सार :-
Raja Shivaji: सलमान खान ने रितेश देशमुख की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' में एक कैमियो किया है। फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है। फिल्म में सलमान छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक बने हैं।
खबर विस्तार : -
Raja Shivaji: अभिनेता रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख साईबाई के किरदार में नजर आ रही है। फ़िल्म की रिलीज के साथ ही इसमें सलमान खान (salman khan) के कैमियो की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे फ़ैन्स काफ़ी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस कैमियो का खुलासा सबसे पहले फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुआ था और तब से ही दर्शक इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Raja Shivaji: सलमान खान का दमदार लुक
वायरल हो रही तस्वीरों में, सलमान खान बेहद दमदार लुक में नज़र आ रहे हैं। उन्हें भगवा रंग के कपड़ों में, लंबी, सिर पर पगड़ी और माथे पर तिलक लगाए हुए देखा जा सकता है। दरअसल फ़िल्म में वह 'जीवा महाला' का किरदार निभा रहे हैं जो छत्रपति शिवाजी महाराज के एक वफादार अंगरक्षक और मराठा सेना के एक बहादुर सैनिक थे। हालांकि फ़िल्म में उनका रोल छोटा है, लेकिन इसे बेहद प्रभावशाली बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर, फ़ैन्स सलमान के लुक और उनकी परफ़ॉर्मेंस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने कहा है कि अपने छोटे से रोल में भी वह सारी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहे। एक इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने बताया था कि सलमान खान इस फिल्म में काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। अब सवाल उठता है कि सलमान के लुक और किरदार को लेकर लोगों की राय क्या है?
संजय दत्त-बोमन ईरानी ने जैसे मंझे हुए कलाकार
गौरतलब है कि 'राजा शिवाजी' एक मल्टी-स्टारर फ़िल्म है, जिसमें बॉलीवुड और मराठी सिनेमा, दोनों के जाने-माने सितारे नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, विद्या बालन, बोमन ईरानी और महेश मांजरेकर के साथ-साथ भाग्यश्री भी इस फ़िल्म में एक अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। सुपरस्टार सलमान खान भी रितेश की इस फ़िल्म में नजर आ रहे हैं, हालांकि उनका रोल सिर्फ़ एक कैमियो (मेहमान भूमिका) तक ही सीमित है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10