राजा शिवाजी ने रिलीज से पहले की जबरजस्त कमाई, जानें किस फिल्म को छोड़ा पीछे
खबर सार :-
Raja Shivaji Non Theatrical Rights: महाराष्ट्र के गौरव के जीवन पर आधारित फिल्म राजा शिवाजी ने रिलीज से पहले ही काफी कमाई कर ली है। दर्शकों में इसको लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। चलिए जानते हैं इसके ट्रेलर से पहले ही कितनी कमाई कर चुका है।
खबर विस्तार : -
Raja Shivaji Non Theatrical Rights: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के 'नॉन-थिएट्रिकल राइट्स' की कुल कीमत 193 करोड़ रूपये बताई जा रही है। यह रकम फिल्म के कमाई से कहीं अधिक है। परिणामस्वरूप फिल्म निर्माताओं द्वारा रिलीज से पहले ही अच्छा मुनाफा कमा चुका है।'राजा शिवाजी' फिल्म ने रिलीज से पहले ही ओटीटी राइट्स के द्वारा लगभग 95 करोड़ में बिके हैं। इसमें से 28 करोड़ रूपये म्यूजिक राइट्स से और 70 करोड़ रूपये सेटेलाइट के माध्यम से मिले हैं।इन तीनों रकम को जोड़कर देखें तो राजा शिवाजी ने रिलीज से पहले ही 193 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट 120 करोड़ रूपये है और फिल्म को अब तक 70 करोड़ का मुनाफा हो चुका है।
दर्शकों में दिलचस्पी
दर्शकों में राजा शिवाजी के रिलीज को लेकर काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। इस फिल्म को लोग एक ऐतिहासिक गाथा के नजर से देख रहे हैं।ओटीटी प्लेटफार्म, म्यूजिक कंपनियों और टीवी जगत का मानना है कि, अगर यह फिल्म सिनेमाघर में बेहतर परफार्म करती है तो यह ब्लाकबास्टर भी साबित हो सकती है।
महाराष्ट्र के गौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज
इस फिल्म की बात करें तो यह महाराष्ट्र के गौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसके निर्माता जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशमुख देशपांडे हैं।रितेश का कहना है कि शिवाजी पर फिल्म बनाने का विचार वर्ष 2015 में ही आया था। इस योजना को कई बदलाव, पटकथा लेखन, रचनात्मक बदलाव, देरी और महामारी के दौर से गुजरी है।उनका कहना है कि अलग-अलग समय पर कई फिल्म निर्माता इस प्रोजेक्ट से जुड़े।
फिल्मी सितारों का सहयोग
साल 2024 में रितेश ने खुद कहा कि, वो इस फिल्म का निर्देशन करेंगें। उन्होंने ने बताया कि साल 2023 में इस फिल्म को पूरा करने के लिए उन्होनें कड़ी मेहनत की थी। इसमें उनके साथ जेनेलिया देशमुख और संजय दत्त ने काफी सहयोग किया।यह फिल्म छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित है। इसमें ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा को दिखाया गया है। इसमें युध्द के दृश्य, राजमहल के परिवेश, राजनितिक संघर्ष और भावुकता के पल शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10