भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं
खबर सार :-
Project hail mary: हॉलीवुड की काफी चर्चित मूवी प्रोजेक्ट हेल मैरी, जल्द ही भारत में भी रिलीज होगी। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं, आप इसे कब और कहां देख सकते हैं?
खबर विस्तार : -
Project hail mary: हॉलीवुड के दमदार एक्टर रायन गोस्लिंग की जबरदस्त मूवी प्रोजेक्ट हेल मैरी' भारत में रिलीज होने जा रही है। फैंस अपने फेवरेट हीरो की मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट हेल मैरी' इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हॉलीवुड की सुपरहिट रही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया है और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब भारत में दर्शक इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
रायन गोस्लिंग
हॉलीवुड के दमदार एक्टर रायन गोस्लिंग की इस फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और अब भारतीय फैंस के लिए ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है, लेकिन यह एक कंडीशन के साथ रिलीज होगा। आमतौर पर लोग मेंबरशिप के जरिए रिलीज होने वाली हर सीरीज, मूवी को देख सकते हैं, लेकिन प्रोजेक्ट हेल मैरी' केवल रेंट पर या यूं कहें पर्चेज के माध्यम से ही देख सकते हैं। हालांकि इसे अमेजन प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर भी देख सकते हैं, लेकिन सब्सक्रिप्शन प्लान के मुताबिक निःशुल्क स्ट्रीमिंग फिलहाल के लिए नहीं देख सकते हैं।
389 रुपये भुगतान
अगर आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 389 रुपये पेमेंट करने के बाद किराये पर देख सकते हैं। अगर आप इसे एप्पल टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 299 रुपये भुगतान करने के बाद किराये पर देख सकते हैं और अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपकों 599 रुपये देना होगा। इसके साथ ही आप इसे कई भाषाओं में देख सकते हैं। यह तेलुगु, मराठी,अँग्रेजी और हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है। अगर बात करें कि यह विदेश में कहां और कैसे देख सकते हैं, तो यह फिल्म (VOD) यानी वीडियो आन डिमांड के माध्यम से अवेलेबल है। दर्शक इसे एप्पल, गूगल प्ले और अमेजन प्राइम वीडियो पर खरीद कर या रेंट पर देख सकते हैं।
64 करोड़ अमेरिकी डॉलर
हॉलिवुड एक्टर रायन गोस्लिंग की मूवी प्रोजेक्ट हेल मैरी' काफी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हो रही है। स्पेस ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 64 करोड़ अमेरिकी डॉलर से कहीं अधिक का कलेक्शन किया है। भारत में धुरंधर-2 जैसी फिल्म रिलीज होने के मात्र कुछ ही दिनों बाद रायन गोस्लिंग की मूवी प्रोजेक्ट हेल मैरी' पर्दे पर आई। इसके बाद भी इसने 80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10