'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए एसएस राजामौली, पूरी टीम को दी बधाई
खबर सार :-
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन बन गई हैं। 26 फरवरी को रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द ब्लफ को ग्लोबली रिस्पांस मिल रहा है। दक्षिण भारत के बेहतरीन निर्देशक एसएस राजामौली प्रियंका का हॉलीवुड अवतार देखकर हैरान हैं। फिल्म में प्रियंका के शानदार अभिनय को राजामौली ने सराहा है। फिल्म और प्रियंका के अभिनय की तारीफ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू भी कर चुके हैं। एसएस राजामौली, महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा फिल्म वाराणसी पर काम कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
मुंबई : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं और हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। 26 फरवरी को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' रिलीज हुई है, जिसे ग्लोबली बेहद शानदार रिस्पांस मिल रहा है लेकिन इसी बीच बेहतरीन निर्देशक माने जाने वाले एसएस राजामौली भी प्रियंका का हॉलीवुड अवतार देखकर हैरान हैं और खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
'द ब्लफ' देख मंत्रमुग्ध हुए राजामौली
निर्देशक एसएस राजामौली ने हाल ही में प्रियंका की 'द ब्लफ' देखी और देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। निर्देशक का कहना है कि अभिनेत्री संवेदनशील और मजबूत दोनों किरदार निभाने में सक्षम हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो एक पल में बेहद संवेदनशील और अगले ही पल बेहद मजबूत नज़र आ सकती हैं। 'द ब्लफ' उनकी प्रतिभा का एक और प्रमाण है, जिसमें कई शानदार स्टंट भी शामिल हैं। मुझे फिल्म का माहौल और गति दोनों पसंद आए। पूरी टीम को बधाई।
फिल्म वाराणसी पर काम कर रहे राजामौली, महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका की 'द ब्लफ' की तारीफ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी की थी। उनका कहना है कि फिल्म में अभिनेत्री ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है, और उनका दमदार और प्रभावशाली प्रदर्शन तारीफ के काबिल है। बता दें कि निर्देशक एसएस राजामौली, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म वाराणसी पर काम कर रहे हैं, जिसका बजट 1300 करोड़ है। फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और आने वाले छह महीनों तक फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को बहुत मेहनत करनी है।
2027 में रिलीज होगी फिल्म वाराणसी
हाल ही में प्रियंका ने खुलासा किया था कि फिल्म की शूटिंग 14 महीने पहले से हो रही है और आगे भी छह महीने तक चलेगी। खास बात यह है कि फिल्म को शूट करने के लिए आईमैक्स तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है, जो पर्दे पर दर्शकों के फिल्म देखने के अनुभव को और भी खास करेगा। वाराणसी 2027 में रिलीज होगी और अभी तक फिल्म के पोस्टर व मोशन पोस्टर ही रिलीज किए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10